अनियंत्रित ट्रैक्टर के पलटने से मौके पर तीन की मौत, दुल्हन सहित 12 लोग घायल

अनियंत्रित ट्रैक्टर के पलटने से मौके पर तीन की मौत, दुल्हन सहित 12 लोग घायल

अनियंत्रित ट्रैक्टर के पलटने से मौके पर तीन की मौत, दुल्हन सहित 12 लोग घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: March 7, 2020 5:02 am IST

शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां शादी समारोह से लौट रहे बा​रातियों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया है। ट्रैक्टर के पलटने से मौके पर तीन की मौत हो गई। जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में दुल्हन भी शामिल है।

Read More News: दीक्षांत समारोह में गृह मंत्री ने की शिरकत, 197 नव आरक्षक होंगे पास आउट

जानकारी के अनुसार हादसा बीती देर रात की बताई जा रही है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को बेरछा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी का उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत सामान्य है।

Read More News: बागी-3 ने रिलीज होते ही गाड़े सफलता के झंडे, 100 करोड़ के क्लब में हो सकती है शामिल

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था। मोड़ के पास से ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा। जिसके चलते यह हादसा हो गया है। फिलहाल अभी हादसे की स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने मृतकों की लाश बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Read More News: इस धातु का मिला अकूत भंडार, विश्व के हर व्यक्ति के खाते को प्राप्त होंगे 10 हजार करोड़ !


लेखक के बारे में