तीन बजे, तीन महिलाएं पहुंची ज्वेलरी शॉप, 5 लाख के कंगन पार कर दुकानदार से कहा- पसंद नहीं आए गहने

तीन बजे, तीन महिलाएं पहुंची ज्वेलरी शॉप, 5 लाख के कंगन पार कर दुकानदार से कहा- पसंद नहीं आए गहने

तीन बजे, तीन महिलाएं पहुंची ज्वेलरी शॉप, 5 लाख के कंगन पार कर दुकानदार से कहा- पसंद नहीं आए गहने
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: February 23, 2021 4:40 pm IST

रायपुर: राजधानी रायपुर में सदर बाजार मार्केट की एक ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बनकर पहुंची तीन महिलाएं लाखों रुपए के कंगन लेकर फरार हो गई। दुकानदार को इसका पता तब चला जब उसने सोने के कंगनों की गिनती की। इसके बाद दुकानदार ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो सामने आया कि एक महिला बड़ी ही सफाई से सोने का कंगन चुराते हुए दिखाई दे रही है। सीसीटीवी देखकर पुलिस ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

Read More: चेंजिंग रूम में कैमरा लगाकर महिला डॉक्टरों का वीडियो बनाता था कर्मचारी, फिर…

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सदर बाजार स्थित महावीर अशोक ज्वेलर्स की दुकान पर दोपहर तीन बजे तीन अज्ञात महिलाएं ग्राहक बनकर पहुंची। यहां उन्होंने सेल्समैन से सोने के कंगन दिखाने को कहा। कंगन देखते हुए दो महिलाएं सेल्समैन को अपनी बातों में उलझा कर रखा और तीसरी महिला बड़ी सफाई से दो कंगन अपने पर्स में डाल लिए। इसके बाद कंगन पसंद नही आने का बोलकर तीनों शातिर महिलाएं दुकान से फरार हो गई। महिलओं ने 106 ग्राम 22 कैरेट के दो जोड़ी कंगन पार किए हैं, जिसकी कीमत साढ़े पांच लाख है।

Read More: मेकाहारा में मारपीट करने वाला जेल प्रहरी 14 दिन की रिमांड पर, जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म, सुरक्षा के लिए होगा कमेटी का गठन

वहीं, पुलिस ने जिस ऑटो चालक ने महिलाओं को छोड़ा था, उससे पूछताछ की तो इस बात का खुलासा हुआ कि ऑटो चालक ने उन्हें गुढ़यारी में छोड़ा था। ऑटो चालक ने यह भी बताया कि महिलाएं मराठी में बात कर रही थी। जानकारी के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि इस पूरी घटना में माहराष्ट्रीयन गैंग का हाथ हो सकता है।

Read More; छात्रा ने रोक दिया कलेक्टर का काफिला, कार के सामने बैठी धरने पर, बोली ‘मैं कुछ भी कर सकती हूं’

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"