पिता के अंतिम संस्कार में वीडियो कॉल के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया से जुड़े मृतक डॉक्टर के बेटे, कोरोन से हुई थी मौत

पिता के अंतिम संस्कार में वीडियो कॉल के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया से जुड़े मृतक डॉक्टर के बेटे, कोरोन से हुई थी मौत

पिता के अंतिम संस्कार में वीडियो कॉल के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया से जुड़े मृतक डॉक्टर के बेटे, कोरोन से हुई थी मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: April 9, 2020 1:35 pm IST

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर से एक मार्मिक वीडियो सामने आया है। बताया गया कि इंदौर में एक डॉक्टर की मौत कोरोना से हो गई, इसके बाद उनका अंतिम संस्कार प्रशासन की अधिकृत टीम के द्वारा किया गया। वहीं, मृतक डॉक्टर के तीन बेटे ऑस्ट्रेलिया हैं, उनके तीनों बेटे अंतिम संस्कार में वीडियो कॉल के माध्यम से जुड़े। बता दें कि कोरोना से मौत होने के बाद मृतक की लाश परिजनों को नहीं दी जाती। मृतक का अंतिम संस्कार स्वास्थ्य विभाग की टीम करती है।

Read More: राज्य के कई शहरों में वायु प्रदूषण के स्तर में आई गिरावट, पर्यावरण मंत्री ने राज्य में प्रदूषण की रोकथाम उपायों के संबंध में की समीक्षा

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के इंदौर में आज एक कोरोना संक्रमित डॉक्टर की मौत हो गई। कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर की मौत ने प्रशासन के माथे पर चिंता की बड़ी लकीर खींच दी है। इंदौर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या इस समय 213 है। इस मामले की पुष्टि सीएमएचओ डॉ.प्रवीण जडिया ने की है।

Read More: AIIMS के डॉक्टरों से बदसलूकी करने वाला आरक्षक लाइन अटैच, मामले में SP ने लिया संज्ञान की कार्रवाई

मध्यप्रदेश की बात करें तो यहां अभी तक कुल 30 मौत हो चुकी है। वहीं प्रदेश में कई जगहों से हर रोज नए मरीज मिल रहे हैं। मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 300 को पार कर चुकी है।

Read More: IBC24 से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कही बड़ी बात, कहा- मई-जून में बढ़ सकती है कोरोना संक्रमितों की संख्या

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"