सोमवार और मंगलवार को रहेगा टोटल लॉकडाउन, सुबह 10 बजे तक ही खुलेंगे डेयरी और मेडिकल

सोमवार और मंगलवार को रहेगा टोटल लॉकडाउन, सुबह 10 बजे तक ही खुलेंगे डेयरी और मेडिकल

सोमवार और मंगलवार को रहेगा टोटल लॉकडाउन, सुबह 10 बजे तक ही खुलेंगे डेयरी और मेडिकल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: July 5, 2020 1:23 pm IST

ग्वालियर: चंबल अंचल में कोरोना के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए ग्वालियर जिला प्रशासन ने शहर में सोमवार और मंगलवार को टोटल लॉकडाउन का आदेश जारी किया है। प्रशासन की ओर से जार निर्देश के अनुसार अब यहां सभी दुकानें बंद रहेंगी। वहीं, डेयरी और मेडिकल के लिए 10 बजे तक की छूट दी गई है। बता दें ​कि जिला प्रशासन ने पहले ही शनिवार और रविवार को टोटल लॉकडाउन का आदेश जारी किया था। लेकिन अब कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने लॉकडाउन दो दिन बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है।

Read More: पूरब से पश्चिम तक हिली धरती, इन राज्यों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

दरअसल ग्वालियर, मुरैना ओर भिंड में जिले मे लगातार कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। मुरैना ओर भिंड जिले ने कर्फ्यू तक लगा दिया है। इसके बाद आज ग्वालियर जिला प्रशासन ने कोरोना को देखते हुए कड़े कदम उठाएं है। आपको बता दें कि ग्वालियर जिले मे कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या 464 के पार पहुंच गई है।

Read More: अवैध फैक्ट्री में एक के बाद एक कई धमाके, 7 लोगों की मौत 4 घायल, मौके पर पहुंची NDRF टीम


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"