सरगुजा में इस तारीख से 10 दिनों का टोटल लॉकडाउन, सीमाएं पूरी तरह सील रहेंगी
सरगुजा में इस तारीख से 10 दिनों का टोटल लॉकडाउन, सीमाएं पूरी तरह सील रहेंगी
सरगुजा। जिले में 13 अप्रैल से टोटल लॉकडाउन का फैसला लिया गया है। सरगुजा में 13 से 23 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।
ये भी पढ़ें- रायपुर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीज, 6 नए कंटेनमेंट जोन और बनाए गए
जिला कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। लॉकडाउन के दौरान मेडिकल स्टोर और आवश्यक सेवाएं बहाल रहेगी ।
ये भी पढ़ें- मास्क पहने बिना मथुरा के मंदिरों में जाने की अनुमति नहीं होगी
दूध बिक्री के लिए सुबह 6 से 8 और शाम 5 से 6:30 का समय तय किया गया है। लॉकडाउन के दौरान जिले की सीमाएं पूरी तरह सील रहेंगी।
पढ़ें- उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में आग लगने से 47 बीघा खेत में लगी गेहूं की…
छत्तीसगढ़ में तेजी से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से रोजाना हजारों मामले सामने आ रहे हैं। कई जिलों में लॉकडाउन लगाया जा चुका है।
पढ़ें- रायपुर में लॉकडाउन का दूसरा दिन, प्रमुख चौराहों में की गई बैरिकेडिं…
वहीं अब बिलासपुर जिले में टोटल लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। बिलासपुर में 14 से 21 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन किया गया है।
इस संबंध में कलेक्टर सारांश मित्तर ने आदेश जारी कर दिया है।
पढ़ें- आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने खेत में पेड़ से फांसी लगाई
टोटल लॉकडाउन के दौरान टीकाकरण, पेट्रोल पंप और मेडिकल सेवा जारी रहेंगी। लॉकडाउन की अवधि में बिलासपुर की सभी सीमाएं सील रहेंगी। 14 अप्रैल को सुबह 6 बजे से लॉकडाउन की अवधि शुरु हो जाएगी।
पढ़ें- सेना के हाथों 82 लोगों की मौत, एक के उपर एक रखे गए शव
कोरोना से बिगड़ते हालात के मद्देनजर राजधानी रायपुर, बालोद, बेमेतरा, दुर्ग, जशपुर, धमतरी, कोरबा, राजनांदगांव, रायगढ़, कोरिया, बलोदाबाजार में लॉकडाउन और कवर्धा में आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक महासमुंद जिला प्रशासन ने भी टोटल लॉकडाउन का आदेश जारी किया है।
पढ़ें- आज से ‘टीका उत्सव’, 11 से 14 अप्रैल तक अधिकतम योग्य…
महासमुंद जिले में 14 अप्रैल की सुबह 6 बजे से 22 अप्रैल रात 12 बजे तक टोटल लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को ही छूट रहेगी और अन्य सभी सेवाएं बंद रहेंगी। वहीं, प्रशासन ने अंतिम संस्कार में केवल 10 लोगों की छूट दी गई है।

Facebook


