राम वन गमन पथ पर कल से शुरू होगी पर्यटन रथ यात्रा और विशाल बाईक रैली, जिला कलेक्टर ने नागरिकों को दिया न्योता

राम वन गमन पथ पर कल से शुरू होगी पर्यटन रथ यात्रा और विशाल बाईक रैली, जिला कलेक्टर ने नागरिकों को दिया न्योता

राम वन गमन पथ पर कल से शुरू होगी पर्यटन रथ यात्रा और विशाल बाईक रैली, जिला कलेक्टर ने नागरिकों को दिया न्योता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: December 13, 2020 5:46 pm IST

कोरिया: राज्य शासन की मंशानुरूप राम वन गमन पथ पर पर्यटन रथ यात्रा और विशाल बाईक रैली का आयोजन 14 दिसंबर को किया जा रहा है। दिनांक 14 दिसम्बर 2020 को जिले के विकासखण्ड भरतपुर के हरचौका से सुबह 8 बजे सविप्रा उपाध्यक्ष एवं भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो की उपस्थिति में पर्यटन रथ यात्रा व बाइक रैली का शुभारंभ होगा। कोरिया जिले की सीमा टेमरी तक पर्यटन रथ यात्रा एवं बाईक रैली का आयोजन किया जायेगा। जहां संसदीय सचिव एवं बैकुण्ठपुर विधायक अंंबिका सिंहदेव की मौजूदगी में कोरिया जिले से नेतृत्व सूरजपुर जिले को सौंपा जायेगा। कलेक्टर एसएन राठौर के मार्गदर्शन में इस आयोजन को सफल बनाने हेतु तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Read More: सात समंदर पार पहुंची भूपेश सरकार के दो साल की सफलता की कहानी, अमेरिका में भी जमा छत्तीसगढ़ की वर्चुअल मैराथन का रंग

हरचौका से कोरिया जिले की सीमा टेमरी तक होगी बाइक रैली
पर्यटन रथ यात्रा एवं बाईक रैली का आयोजन राम वन गमन परिपथ पर हरचौका-घाघरा-छत्तौड़ा-गांगीरानी-सोनहत-देवगढ़ के नानभान से कोरिया जिले की सीमा टेमरी के करौंदामुड़ा नाला तक होगा। तत्पश्चात टेमरी से कोरिया जिले के बाइकिंग समूह द्वारा सूरजपुर जिले के बाइकिंग समूह को नेतृत्व हस्तांतरण किया जायेगा। पर्यटन रथ यात्रा व बाइक रैली को भक्तिमय बनाने यात्रा के चिन्हांकित प्रत्येक विश्राम स्थल पर रामायण पाठ, लोकगीत की प्रस्तुति जारी रहेगी। प्रत्येक विश्राम स्थल से नया बाइकिंग समूह रैली में शामिल होगा और विश्राम स्थल में रैली पहुंचने के समय से 30 मिनट पूर्व से कार्यक्रम संचालित होगा। कलेक्टर राठौर ने इस कार्यक्रम में शामिल होने जिले के सभी नागरिकों को सादर आमंत्रित किया है।

Read More: प्रदर्शनकारी किसानों को दिल्ली की सीमा से हटाने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, 16 दिसंबर को होगी सुनवाई


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"