Yog Divas 2026 ki Theme: 21 जून को ही क्यों मनाया जाता योग दिवस? जानें क्या है इसका उद्देश्य और क्या रहेगा इस बार का थीम?
Yog Divas 2026 ki Theme: 21 जून को ही क्यों मनाया जाता योग दिवस? जानें क्या है इसका उद्देश्य और क्या रहेगा इस बार का थीम?
Yog Divas 2026 ki Theme | Photo Credit: AI
- 21 जून को मनाया जाएगा योग दिवस
- पीएम मोदी के प्रस्ताव से 2014 में हुई थी शुरुआत
- ग्रीष्म संक्रांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक
नई दिल्ली: Yog Divas 2026 ki Theme आज की ये भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग तनाव, थकान और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में योग एक ऐसा उपाय बनकर सामने आया है, जिसे अपनाकर लोग खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रख सकते हैं। योग हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा होता है। यह सिर्फ शरीर को फीट नहीं रखता बल्कि मानसिक शांति और बेहतर जीवनशैली की भी कुंजी माना जाता है। 21 जून को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के इतिहास, इस साल की थीम और इसके महत्व के बारे में विस्तार से
इस बार की थीम क्या है?
Yog Divas 2026 ki Theme इस साल 2026 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” है। इस थीम का उद्देश्य है कि दुनिया भर में लोगों को स्वास्थ्य, मानसिक शांति और संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत कब और कैसे हुई थी?
योग के लिए जागरूकता और इसको बढ़ावा देने के लिए एक दिन समर्पित करने का विचार सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान रखा था। उन्होंने योग को भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार बताते हुए मन और शरीर, विचार और कर्म, मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य बनाने की क्षमता पर जोर दिया था।
- उस समय दुनियाभर के कई देशों ने पीएम मोदी के इस प्रस्ताव को समर्थन दिया था।
- 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रस्ताव 69/131 को अपनाया था।
- आधिकारिक तौर पर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया था।
- इस प्रस्ताव को रिकॉर्ड 175 सदस्य देशों का समर्थन मिला था।
- तब से दुनिया भर में लाखों लोग योग के अभ्यास से जुड़कर हर साल इस दिन को बड़े उत्साह के साथ मनाते आ रहे हैं।
21 जून को ही क्यों चुना गया?
21 जून साल का सबसे लंबा दिन होता है, जो ग्रीष्म संक्रांति का प्रतीक है। भारतीय परंपरा में इस दिन का विशेष महत्व है। योग के नज़रिए से भी, इसे आध्यात्मिक और प्राकृतिक ऊर्जा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: आज पितरों का आशीर्वाद बदल सकता है आपकी किस्मत, अधूरे काम होंगे पूरे… पढ़ें 12 राशियों का हाल
- TMC Rebel MLAs Cyber Complaint : बगावत के बाद TMC पर बरसे विधायक! पार्टी के खातों से लेकर स्पेशल फ्लाइट्स के खर्च तक पर उठाए सवाल
- Odisha Mob Violence Rayagada :रास्ता पूछना और बिस्कुट बांटना पड़ा भारी! एक अफवाह फैलते ही महिला समेत बाहरी राज्यों के कर्मियों पर टूटी भीड़

Facebook


