Shiv Bhakt Tapasya: न बैठा, न लेटा… 12 साल से एक ही जगह खड़ा है ये शख्स, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, देखें आप भी..

Shiv Bhakt Tapasya: न बैठा, न लेटा... 12 साल से एक ही जगह खड़ा है ये शख्स, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, देखें आप भी..

Shiv Bhakt Tapasya: न बैठा, न लेटा… 12 साल से एक ही जगह खड़ा है ये शख्स, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, देखें आप भी..

Shiv Bhakt Tapasya | Photo Credit: AI

Modified Date: June 20, 2026 / 08:11 am IST
Published Date: June 20, 2026 8:11 am IST
HIGHLIGHTS
  • लगातार खड़े रहकर शिव भक्ति
  • वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा
  • पैरों में ब्लड सर्कुलेशन गड़बड़

नई दिल्ली: Shiv Bhakt Tapasya भगवान शिव हर किसी का प्रिय है। उनकी भक्ति में लोग दिन-रात पूजा-पाठ करते हैं, व्रत रखते हैं और मंदिरों में जाकर भोलेनाथ का आशीर्वाद लेते हैं। शिव जी को प्रसन्न करने के लिए भक्त कठिन से कठिन परिश्रम करते हैं। इसी बीच शिव भक्ति से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

शिव जी को प्रसन्न करने के लिए खड़े हैं 12 सालों से

Shiv Bhakt Viral News दरअसल, ऐसा भक्त है। इनका नाम है दुलाल गिरी जी महाराज। दावा किया जा रहा है कि दुलाल गिरी जी महाराज नाम के एक साधु पिछले लगभग 12 वर्षों से लगातार खड़े रहकर तपस्या (12 Years Standing Devotee) कर रहे हैं। बताया जाता है कि दुलाल गिरी जी महाराज ने युवावस्था में ही सामान्य जीवन का रास्ता छोड़ दिया था। जहां ज्यादातर युवा उच्च शिक्षा और करियर बनाने में जुटे रहते हैं, वहीं उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़कर आध्यात्मिक जीवन अपनाने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने स्वयं को भगवान शिव की भक्ति और साधना के लिए समर्पित कर दिया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

दावा किया जा रहा है कि दुलाल ने भगवान शिव की भक्ति में यूनिवर्सिटी की पढ़ाई ही छोड़ दी थी। वीडियो में उन्हें जटाओं के साथ भगवा कपड़ों में देखा जा सकता है। लेकिन जैसे ही नजर उनके पैरों पर जाती है। ये परेशान कर देता है। माना जा रहा है कि ऐसा ब्लड सर्कुलेशन गड़बड़ होने की वजह से हुआ है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में एक दूसरा शख्स दुलाल के पैरों पर मालिश करते देखा जा सकता है। इस तरह से उन्हें थोड़ी राहत देने की कोशिश की जा रही है। कई दूसरे वीडियो में उन्हें कुछ अलग अंदाज में सोते और धीरे-धीरे चलते भी देखा जा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।