NH 44 पर दर्दनाक हादसा, टैंकर से टकराई अनियंत्रित गाड़ी, 5 की मौत, 2 गंभीर

NH 44 पर दर्दनाक हादसा, टैंकर से टकराई अनियंत्रित गाड़ी, 5 की मौत, 2 गंभीर

NH 44 पर दर्दनाक हादसा, टैंकर से टकराई अनियंत्रित गाड़ी, 5 की मौत, 2 गंभीर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: December 21, 2020 2:19 pm IST

सिवनी: नेशनल हाइवे 44 पर दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर मृतकों का शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: कल से 5 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू की घोषणा, यूरोप से आने वाले लोगों के लिए 14 दिन क्वारंटाइन अनिवार्य, इस राज्य सरकार का बड़ा फैसला

मिली जानकारी के अनुसार एक वाहन बनारस से कर्नाटक की ओर जा रही थी। इसी दौरान वाहन सामने से आ रहे एक टैंकर से टकरा गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Read More: पहली से 8वीं तक स्कूल खोलने की इजाजत देने की मांग, प्रदेशभर के निजी स्कूल संचालकों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"