मरकज में शामिल होकर कोरबा लौटे 20 लोगों को किया गया ट्रेस, राताखार मस्जिद में रुके थे 15 लोग

मरकज में शामिल होकर कोरबा लौटे 20 लोगों को किया गया ट्रेस, राताखार मस्जिद में रुके थे 15 लोग

मरकज में शामिल होकर कोरबा लौटे 20 लोगों को किया गया ट्रेस, राताखार मस्जिद में रुके थे 15 लोग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: April 1, 2020 10:11 am IST

रायपुर: लॉक डाउन के दौरान निजामुद्दीन के मरकज में शामिल देशभर के अलग-अलग हिस्सों में छिप कर रह रहे लोगों को लेकर पूरे देश में हड़कंप मच गया है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के कोरबा में भी मरकज से लौटे 20 लोगों को ट्रेस कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि 15 लोगों को आज राताखार की मस्जिद से बरामद कर लिया गया है। दिल्ली से लौटने के बाद ये सभी लोग 15 मार्च से मस्जिद में रूके हुए थे। बता दें कि मरकज में शामिल 20 लोग कोरबा आए थे, जिनमें से 5 लोगों को कल चिन्हित कर लिया गया था। फिलहाल सभी लोगों को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया है।

Read More: निजामुद्दीन के मरकज इमारत को किया जा रहा सेनिटाइज, धार्मिक सभा का आयोजन कर लॉकडाउन का किया गया उल्लंघन

वहीं, दूसरी ओर लोरमी जिले में भी मरकज जमात में शामिल होने वाले 1 शख्स की पहचान हुई है। बताया जा रहा है कि यहां भी संदिग्ध मरीजों को लोरमी में क्वारंटाइन किया गया है।

Read More: कोरोना संक्रमितों का इलाज करते वक्त अगर किसी स्वास्थ्यकर्मी की होती है मौत, तो परिवार को मिलेगा 1 करोड़ रुपए

गौरतलब है कि मरकज में छत्तीसगढ़ के 101 लोग शामिल हुए थे। इन सभी की पहचान कर राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा दल से इनका परीक्षण कराया गया हैं। परीक्षण के आधार पर पूरी सतर्कता बरतते हुए इन्हें क्वारंटाइन और आइसोलेशन में रखा गया हैं।

Read More: चीन के मशहूर बिजनेसमैन जैक मा फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथ, भारत भेजी मास्क-वेंटिलेटर्स


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"