बेहोशी की हालत में मिली दो पहाड़ी कोरवा बच्ची, परिवार के सदस्यों के हिसाब से पर्याप्त नहीं होता शासन की ओर से मिलने वाला चावल

बेहोशी की हालत में मिली दो पहाड़ी कोरवा बच्ची, परिवार के सदस्यों के हिसाब से पर्याप्त नहीं होता शासन की ओर से मिलने वाला चावल

बेहोशी की हालत में मिली दो पहाड़ी कोरवा बच्ची, परिवार के सदस्यों के हिसाब से पर्याप्त नहीं होता शासन की ओर से मिलने वाला चावल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: February 20, 2021 6:26 pm IST

जशपुर: बगीचा में दो पहाड़ी कोरवा बच्चियां बेहोशी की हालत में मिलीं, जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद दोनों ही बच्चियां स्वस्थ हैं। बताया जा रहा है कि नगर पंचायत बगीचा के अटल आवास में रहने वाले कोरवा परिवार की दो बच्चियों को भूख लगी थी।

Read More: 48 घंटे तक बुजुर्ग की लाश के ऊपर से गुजरती रहीं गाड़ियां, सड़क हादसे में हुई थी मौत

मिली जानकारी के अनुसार घर में भी खाने को कुछ नहीं था। शासन से उन्हें 35 किलो ही चावल मिलता है, जो परिवार के सदस्यों के हिसाब से पर्याप्त नहीं। ऐसे में परिवार को कई बार भूखा रहना पड़ता है। यही वजह है कि भूख से परेशान बच्चियां साग तोड़ने खेत गईं, जहां हड़िया शराब बनाने में उपयोग होने वाला चावल फेंका हुआ मिला। इस खराब चावल खाने के बाद दोनों बच्चियां बेहोश हो गईं।

Read More: वादों पर क्यों छिड़ी जंग? चुनावी वादों को लेकर थम नहीं रहे बीजेपी के हमले…

सूचना मिलते ही बगीचा पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चियों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, इस घटना के बाद नगर पंचायत के कर्मचारियों ने पीड़ित परिवार को राशन उपलब्ध कराया है।

Read More: किडनैप हुआ कांग्रेस पार्षद का 7 साल का पोता, आखिरी बार देखा गया रसाइए के साथ जाते, CCTV फुटेज आया सामने

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"