फोरलेन पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 2 वकीलों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत

फोरलेन पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 2 वकीलों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत

फोरलेन पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 2 वकीलों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: December 26, 2019 1:27 am IST

धार: इंदौर- अहमदाबाद फोरलेन पर बुधवार रात हुए दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए दोनों लोग पेशे से वकील हैं। बताया जा रहा है कि दोनों देर रात अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर दोनों का शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: सीएम भूपेश बघेल बेमेतरा के लोलेसरा में 4 दिवसीय संत समागम मेले में हुए शामिल, कहा- कबीरवाणी आज भी प्रासंगिक

मिली जानकारी के अनुसार भोजनगर निवासी संजय सन्नवेर और घार निवासी राम किशोर रघुवंशी देर रात अपने काम से लौट रहे थे। इसी दौरान इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर गौतम इंटर नेशनल स्कूल के सामने उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल आरोपी ट्रक चालक की तलाश जारी है।

Read More: पार्षदों को जुगाड़ने में कांग्रेस-बीजेपी ने लगाया ऐड़ी चोटी का जोर, दोनों पार्टियों में शामिल हुए एक-एक निर्दलीय पार्षद


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"