केमिकल टैंकर की सफाई करने उतरे दो युवकों की मौत, गैस की चपेट में आने से चालक और परिचालक समेत 5 लोग हुए थे बेहोश

केमिकल टैंकर की सफाई करने उतरे दो युवकों की मौत, गैस की चपेट में आने से चालक और परिचालक समेत 5 लोग हुए थे बेहोश

केमिकल टैंकर की सफाई करने उतरे दो युवकों की मौत, गैस की चपेट में आने से चालक और परिचालक समेत 5 लोग हुए थे बेहोश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: February 6, 2021 6:36 pm IST

रायपुरः राजधानी रायपुर के धरसीवां में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। दरअसल सिलतरा चौकी के धनेली गांव में केमिकल टैंकर की सफाई के दौरान गैस की चपेट में आने से चालक और परिचालक समेत 5 लोग बेहोश हो गए, जिसमें दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जबकि एक की हालत गंभीर है।

Read More: इंदौर के ड्रग्स का बॉलीवुड कनेक्शन, बिल्ला-अज्जु से जुड़े हैं तार, रिया चक्रवर्ती केस में NCB के हत्थे चढ़ चुका है अज्जु

पुलिस के मुताबिक जिस टैंकर में यह हादसा हुआ है, वो गुजरात का है। राजस्थान से केमिकल लेकर सिलतरा की श्री गणेश आयल फैक्ट्री में आया था। फैक्ट्री में केमिकल खाली करने के बाद धनेली स्थित छोकरा नाले के किनारे टैंकर को खड़ा कर ग्रामीणों से वाहन धुलवाया जा रहा था। ये ग्रामीण वाहनों को धुलकर ही अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं। जैसे ही टैंकर की अंदर की सफाई करने के लिए तीन ग्रामीण युवक ढक्कन खोलकर अंदर उतरे, वो गैस की चपेट में आने से बेहोश हो गए।

Read More: राज्यमंत्री OPS भदौरिया के बंगले पर रेत माफियाओं ने की फायरिंग, भूरा और बंटी यादव का नाम आया सामने

गैस की वजह से चालक और परिचालक भी बेहोश हो गए। चौकी प्रभारी के मुताबिक घटना के बाद तीनों ग्रामीण और चालक-परिचालक को बेहोशी की हालत में रायपुर के मेकाहारा हॉस्पिटल भेजा गया, जहां तीन ग्रामीण युवक जो केमिकल टैंकर के अंदर सफाई करने उतरे थे, उनमें से राहुल यादव और जावेद खान की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं, तीसरे युवक राजू यादव की हालत अभी गंभीर बनी हुई हुई है. जबकि चालक-परिचालक का इलाज जारी है।

Read More: माफिया राज…उठते सवाल! संवेदनशील मुद्दे पर भी एक दूसरे पर आरोप लगाने में जुटे हैं नेता

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"