पर्यावरण सरंक्षण के लिए अनूठी पहल, शादी का न्योता के साथ दे रहे पौधे, छत्तीसगढ़ी में छपवाया कार्ड

पर्यावरण सरंक्षण के लिए अनूठी पहल, शादी का न्योता के साथ दे रहे पौधे, छत्तीसगढ़ी में छपवाया कार्ड

पर्यावरण सरंक्षण के लिए अनूठी पहल, शादी का न्योता के साथ दे रहे पौधे, छत्तीसगढ़ी में छपवाया कार्ड
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: April 6, 2021 6:34 pm IST

बालोद: पर्यावरण सरंक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करने का अनोखा प्रयास सामने आया है। बालोद जिले के ग्राम भरदाखुर्द निवासी सुन्दरलाल साहू ने पर्यावरण सरंक्षण के लिए अनूठी पहल की है। अपनी इस पहल में उन्होने छत्तीसगढ़ी बोली को भी महत्व दिया है। सुन्दरलाल ने अपनी शादी का निमंत्रण कार्ड छत्तीसगढ़ी मे छपवाया है और कार्ड के साथ एक पीपल का पौधा भी बांट रहे हैं। वे पौधे को खेत या खाली जगह पर रोपने की अपील भी कर रहे हैं।

Read More: ‘शिव’ का ‘स्वास्थ्य आग्रह’…कोरोना संक्रमण काल में कितना असरकारक साबित होगा स्वास्थ्य आग्रह?

उनका मानना है कि हरियाली की कमी से पर्यावरण का संतुलन लगातार बिगड़ता जा रहा है, जिसका प्रतिकूल असर आने वाले दिनो में हम सबके जीवन पर पड़ सकता है। चूकि उसकी शादी कोरोना काल में हो रही है। ऐसे में शादी में नहीं आ पाने पर पौधारोपण से उनको आशीष मिलने का बात संदरलाल कर रहे हैं। निजी अस्पताल में कार्यरत सुंदरलाल की अनूठी पहल की अब जिले भर में सराहना हो रही है।

Read More: कोरोना मरीजों को बांटी गई एक्सपायरी दवा, होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों ने लगाया आरोप


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"