भाजपा मंडल अध्यक्ष के चुनाव में जमकर हंगामा, लखन लाल साहू की नियुक्ति निरस्त करने की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष के चुनाव में जमकर हंगामा, लखन लाल साहू की नियुक्ति निरस्त करने की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष के चुनाव में जमकर हंगामा, लखन लाल साहू की नियुक्ति निरस्त करने की मांग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: November 3, 2019 3:18 am IST

आरंग, छत्तीसगढ़। आरंग के समोदा भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए शनिवार को हुए चुनाव में जमकर हंगामा हुआ। मंडल अध्यक्ष चुनाव के लिए चंद्रकांति वर्मा ,श्याम लाल वर्मा और सह चुनाव प्रभारी महेश नायक कल दोपहर समोदा पहुंचे हुए थे। लगभग 2 घंटे तक उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं से रायशुमारी के बाद समोदा मंडल के वर्तमान महामंत्री लखन लाल साहू को मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/UqsFKGxwtxY” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

पढ़ें- राज्योत्सव के दूसरे दिन 6 क्षेत्रों में उप​लब्धियों के लिए दिया गया…

लेकिन जैसे ही लखन लाल साहू के नाम का ऐलान निर्वाचन पदाधिकारियों ने किया, वैसे ही कार्यकर्ताओं ने हंगामा बरपाना शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि ज्यादातर कार्यकर्ताओं की आपत्ति के बाद भी लखन साहू को अध्यक्ष चुनकर कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया है।

पढ़ें- 36 घंटे की व्रत के बाद उगते सूरज को अर्घ्य देने पहुंची महिलाएं, सुबह 4 बजे से ही छठ घाट पर उमड़ी ..

कार्यकर्ताओं ने लखन साहू की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मंडल महामंत्री रहते हुए खरीद फरोख्त का भी आरोप लगाया। नाराज कार्यकर्ताओं ने आज रायपुर स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय से मिलकर लखन साहू की नियुक्ति निरस्त करने और नहीं तो पार्टी छोड़ने की चेतावनी दी है। 

पढ़ें- इन चोरों का भी जवाब नहीं, कलेक्टर के घर चोरी की और समान सहित हवाई ज…

चोला माटी के..गाकर बेटे को अंतिम विदाई..भर आई सबकी आंखें

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/YQybCpBk8Cs” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में