वायरल हुआ प्रोफेसरों की मारपीट का वीडियो, कुलपति ऑफिस के बाहर एक दूसरे पर बरसाए घूंसे

वायरल हुआ प्रोफेसरों की मारपीट का वीडियो, कुलपति ऑफिस के बाहर एक दूसरे पर बरसाए घूंसे

वायरल हुआ प्रोफेसरों की मारपीट का वीडियो, कुलपति ऑफिस के बाहर एक दूसरे पर बरसाए घूंसे
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: February 6, 2021 5:23 pm IST

उज्जैनः विक्रम विश्वविद्यालय में दो प्रोफेसरों के आपस में मारपीट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। पूरी घटना विश्वविद्यालय में कुलपति ऑफिस के ठीक बाहर हुई। दरअसल एमबीए डिपार्टमेंट के दो प्रोफेसर डॉक्टर कामरान सुल्तान और डॉक्टर दीनदयाल बेदीया के बीच ये विवाद हुआ है। कामरान ने अपने एलएलएम में एडमिशन को लेकर बात रखी।

Read More: ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, कहा- बच्चे के समान है मेरे…बड़े तो देते हैं आशीर्वाद

उन्होंने बताया कि उनकी क्लास का समय दिन में रहेगा। इस पर डॉक्टर बेदीया ने आपत्ति जताई कि अगर दिन में कामरान पढ़ने जाएंगे तो डिपार्टमेंट की क्लास प्रभावित होगी। इस पर दोनों चर्चा के लिए रजिस्ट्रार के पास पंहुचे थे, लेकिन बात किसी नतीजे तक पंहुचती उससे पहले दोनों भीड़ गए। रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर हाथापाई करने लगे। हालांकि इस मामले में कुलपति ने घटना को अनदेखा कर दोनों को आगे से ऐसी हरकत ना करने की समझाइश दी है।

Read More: जेल अधीक्षक ने मुनव्वर फारुकी को रिहा करने से किया मना, देवताओं पर अभद्र टिप्पणी के मामले में SC से मिली थी अंतरिम जमानत, जानिए वजह

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"