ग्रामीणों ने 5 युवकों को बंधक बनाकर लाठी-डंडों से पीटा, युवकों ने शराब पीकर ग्रामीणों से की थी बहस

ग्रामीणों ने 5 युवकों को बंधक बनाकर लाठी-डंडों से पीटा, युवकों ने शराब पीकर ग्रामीणों से की थी बहस

ग्रामीणों ने 5 युवकों को बंधक बनाकर लाठी-डंडों से पीटा, युवकों ने शराब पीकर ग्रामीणों से की थी बहस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: June 18, 2020 6:29 pm IST

धार: जिले के एक गांव में 5 युवकों को बंधक बनाकर पीटाई करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवकों की ग्रामीणों से किसी बात पर बहस हो गई, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने युवकों की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां 4 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Read More: जेल में बंद कैदी ने फिनाइल पीकर की खुदकुशी की कोशिश, मची अफरातफरी

बताया जा रहा है कि पांचों युवक मानपुरा गांव में किसी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। यहां युवकों की शराब पीने के बाद ग्रामीणों से किसी बात का लेकर बहस हो गई, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने युवकों को बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने युवकों को लाठी और डंडों से पीटा है। वहीं मामले की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को ग्रामीणों से आजाद करवाकर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More: कोरोना की चेन को तोड़ने रविवार को रहेगा टोटल लॉकडाउन, बंद रहेंगी सभी दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"