महिला की लाश को SP कार्यालय के सामने रखकर ग्रामीणों ने किया हंगामा, तीन लोगों की पिटाई के बाद हुई मौत

महिला की लाश को SP कार्यालय के सामने रखकर ग्रामीणों ने किया हंगामा, तीन लोगों की पिटाई के बाद हुई मौत

महिला की लाश को SP कार्यालय के सामने रखकर ग्रामीणों ने किया हंगामा, तीन लोगों की पिटाई के बाद हुई मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: June 20, 2020 11:11 am IST

दमोह: तीन ग्रामीणों की पिटाई से घायल महिला की आज उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद घायल महिला के शव को एसपी ऑफिस के सामने रखकर जमकर हंगामा किया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि मामले की शिकायत पुलिस को किया गया था, इसके बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। इसी बात को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी थी।

Read More: नारायणपुर में ITBP के 4 जवान पाए गए कोरोना पॉजिटिव, कलेक्टर ने पुष्टि

दरअसल मगरोंन थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव का है, जहां बीते दिनों तीन लोगों ने मिलकर एक महिला की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद महिला बुरी तरह घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान आज उसकी मौत हो गई। बताया गया कि ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई की। इसी बात से नाराज ग्रामीणों ने महिला की लाश को एसपी कार्यालय के सामने रखकर जमकर हंगामा किया।

Read More: बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे ने दी ‘नेपोटिज्म’ पर प्रतिक्रिया, मैं खुद सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ के वक्त झेल चुकी हूं’


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"