छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश, मौसम विभाग ने जताई ये संभावना

छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश, मौसम विभाग ने जताई ये संभावना

छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश, मौसम विभाग ने जताई ये संभावना
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: December 13, 2020 12:10 pm IST

लोरमी: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। दरअसल लोरमी इलाके में रविवार शाम मौसम में बदलाव देखने को मिला है। इलाके में आज हल्की बारिश हुई, साथ ही तेज हवाएं भी चल रही है। तेज हवाओं के चलते इलाके में ठंडकता बढ़ गई है। वहीं, मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 4 दिन के भीतर कहीं बादल छाए हुए नजर आएंगे तो कहीं बूंदाबांदी भी देखने को मिलेगी। लेकिन कड़ाके की ठंड के लिए प्रदेशवासियों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

Read More: एक्सप्रेस-वे के निर्माण में खुल रही भ्रष्टाचार की पोल, मुरुम की जगह शहर से निकले कचरा और काली-पीली मिट्टी का किया गया इस्तेमाल

दरअसल निवार और बुरेवी तूफान के प्रभाव से अब तक नमी बनी हुई है। जिसकी वजह से उत्तर से ठंडी हवाएं नहीं आ रही हैं, बल्कि इसी नमी की वजह से अगले 4 दिन बादल छाए रहने के आसार हैं। अगले दो दिन प्रदेश के उत्तर इलाके में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, तो राजधानी रायपुर में अगले दो दिन बादल छाए रहेंगे तो वहीं ठीक दो दिन बाद बारिश की संभावना बनी हुई है। 

Read More: किसानों के समर्थन में सीएम केजरीवाल कल रखेंगे उपवास, किसानों ने किया है 14 दिसंबर को एकदिवसीय उपवास का ऐलान

कल खास तौर पर बिलासपुर और सरगुजा संभाग के पश्चिमी जिलों में हल्की वर्षा की संभावना है। हाल में कोई विशेष सिस्टम नहीं बनने की वजह से न्यूनतम तापमान में जहां वृध्दि देखने को मिलेगी यानि ठंड नहीं पड़ेगी। वहीं, अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी और गिरावट दोनों देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री का परिवर्तम देखने को मिलेगा। अभी की स्थिति में प्रदेश में 12 डिग्री सेल्सियस के साथ जगदलपुर सबसे न्यूनतम तापमान के साथ ठंडा है, तो वहीं रायपुर 18 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ गर्म है।

Read More: आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत लागू योजनाओं की समीक्षा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैठक की


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"