खैर नहीं रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वालों की, DIG ने दिए रासूका लगाने का निर्देश, अब तक 7 आरोपी चंगुल में

खैर नहीं रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वालों की, DIG ने दिए रासूका लगाने का निर्देश, अब तक 7 आरोपी चंगुल में

खैर नहीं रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वालों की, DIG ने दिए रासूका लगाने का निर्देश, अब तक 7 आरोपी चंगुल में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: April 23, 2021 2:37 pm IST

भोपाल: गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के अंतर्गत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये। डॉ. मिश्रा शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल-रूम, ग्वालियर में ग्वालियर-चम्बल संभाग के अधिकारियों के साथ कोरोना की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने जनता से कोरोना जैसी विपत्ति से निपटने के लिये प्रशासन का सहयोग करते हुए कोरोना कर्फ्यू के सख्ती से पालन की अपील की।

Read More: बिलासपुर में लॉकडाउन नहीं बढ़ाने का दावा फर्जी, IBC24 का पुराना वीडियो वायरल कर अफवाह फैलाने की कोशिश

डॉ. मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महामारी से निपटने के लिये कोरोना कर्फ्यू का पालन सख्ती से कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को कोरोना पीड़ितों के उपचार में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतने की हिदायत दी। डॉ. मिश्रा ने कहा कि रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी को किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध सख्ती से निपटा जाये। ऐसे तत्वों के खिलाफ रासुका के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। डॉ. मिश्रा ने बैठक में सोशल मीडिया पर कोरोना संबंधी झूठी खबरें एवं अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

Read More: बिहार: स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त सचिव रवि शंकर चौधरी की कोरोना से मौत


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"