युवती ने छेड़छाड़ का किया विरोध तो आरोपियों ने की फायरिंग, घटना का वीडियो लेकर थाने पहुंची युवती

युवती ने छेड़छाड़ का किया विरोध तो आरोपियों ने की फायरिंग, घटना का वीडियो लेकर थाने पहुंची युवती

युवती ने छेड़छाड़ का किया विरोध तो आरोपियों ने की फायरिंग, घटना का वीडियो लेकर थाने पहुंची युवती
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: February 18, 2021 11:30 am IST

ग्वालियर: देश में कड़े कानून होने के बाद भी छेड़छाड़ और रेप के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। देश के अलग-अलग हिस्सों से रोजाना ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के ग्वालियर से सामने आया है, जहां दो युवकों ने एक युवती से छेड़छाड़ करने की कोशिश की है, वही जब युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। मामले में पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Read More: विकास उपाध्याय के प्रभार वाले क्षेत्र में CM भूपेश बघेल का धुंआधार प्रचार, असम की जनता सत्ता परिवर्तन चाहती है : विकास उपाध्याय

दरअसल मामला हाराजपुर थाना क्षेत्र का है, जहां निहाल गुर्जर और अरविंद यादव ने एक युवती से छेड़छाड़ करने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पीड़िता के घर में घुसकर शर्मनाक करतूत को अंजाम दिया है। वहीं, जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। पीड़िता वीडियो लेकर शिकायत करने थाने पहुंची थी।

Read More: मौसम विभाग ने जारी ​की चेतावनी, इन जिलों में 24 घंटे के भीतर तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"