New DCS General NS Raja Subramani: नए ‘चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ’ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने संभाली कमान.. देश की सुरक्षा के लिए बताई अपनी प्राथमिकताएं, कही समन्वय की बात

New DCS General NS Raja Subramani: नए सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने पदभार संभाला, सैन्य सुधार, समन्वय और स्वदेशी रक्षा प्रणालियों पर जोर दिया।

New DCS General NS Raja Subramani: नए ‘चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ’ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने संभाली कमान.. देश की सुरक्षा के लिए बताई अपनी प्राथमिकताएं, कही समन्वय की बात

New DCS General NS Raja Subramani || Image- ANI News File

Modified Date: May 31, 2026 / 04:24 pm IST
Published Date: May 31, 2026 4:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जनरल एनएस राजा सुब्रमणि बने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ।
  • तीनों सेनाओं के बेहतर समन्वय और सुधारों पर रहेगा फोकस।
  • स्वदेशी हथियारों और थिएटराइजेशन योजना को मिलेगी प्राथमिकता।

नई दिल्ली: भारत सरकार ने जनरल एनएस राजा सुब्रमणि को देश का नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किया है। उन्होंने शनिवार को पदभार संभाल लिया। जनरल सुब्रमणि ने अनिल चौहान का स्थान लिया है, जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद पद छोड़ा। (New DCS General NS Raja Subramani) पदभार ग्रहण करने के बाद जनरल सुब्रमणि ने कहा कि सशस्त्र बलों में बदलाव लाना और तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सैन्य सुधारों को आगे बढ़ाया जाएगा ताकि थल सेना, नौसेना और वायु सेना के बीच बेहतर समन्वय बनाया जा सके।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

Newly appointed Chief of Defence Staff General NS Raja Subramani receives Guard of Honour, at the South Block Lawns, in New Delhi on Sunday. (ANI)

स्वदेशी हथियारों पर रहेगा विशेष जोर

नए सीडीएस ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों में स्वदेशी हथियारों और सैन्य प्रणालियों के विकास, शामिल करने और उपयोग को तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारतीय सेनाएं देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बल हमेशा की तरह समर्पण, साहस, सम्मान और पेशेवर दक्षता के साथ देश की सेवा करते रहेंगे।

लगभग चार दशक का सैन्य अनुभव

जनरल सुब्रमणि इससे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) में सैन्य सलाहकार के रूप में कार्य कर रहे थे। वह 31 जुलाई 2025 को सेना के उप प्रमुख (वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनका जन्म 21 जुलाई 1968 को मुंबई में हुआ था। उन्हें 1985 में गढ़वाल राइफल्स की 8वीं बटालियन में कमीशन मिला था। अपने लंबे सैन्य करियर में उन्होंने II कोर और 17 माउंटेन डिवीजन जैसी महत्वपूर्ण सैन्य इकाइयों का नेतृत्व किया।

शिक्षा और प्रमुख जिम्मेदारियां

जनरल सुब्रमणि ने मद्रास विश्वविद्यालय से रक्षा अध्ययन में एमए तथा किंग्स कॉलेज लंदन से एम.फिल. की डिग्री प्राप्त की है। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व छात्र भी हैं। करीब 40 वर्षों के सैन्य करियर में उन्होंने देश के विभिन्न संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में सेवाएं दी हैं। (New DCS General NS Raja Subramani) उन्होंने असम में ऑपरेशन राइनो के दौरान गढ़वाल राइफल्स की 16वीं बटालियन की कमान संभाली। इसके अलावा वे कजाखस्तान की राजधानी अस्ताना में भारतीय दूतावास में रक्षा अताशे भी रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स सेक्टर के उप कमांडर, सेना मुख्यालय में सहायक सैन्य सचिव और पूर्वी कमान मुख्यालय में संचालन संबंधी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी उन्होंने निभाई हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

थिएटराइजेशन योजना को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी

नए सीडीएस के सामने भारतीय सेना की बहुप्रतीक्षित “मिलिट्री थिएटराइजेशन” योजना को लागू करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। इस योजना का उद्देश्य तीनों सेनाओं के संसाधनों और अभियानों को बेहतर तरीके से एकीकृत कर देश की रक्षा क्षमता को और मजबूत बनाना है।

इन्हें भी पढ़ें:

भारत, अमेरिका के मुख्य वार्ताकार एक जून से अंतरिम व्यापार समझौते पर करेंगे वार्ता

ब्रिटेन की विदेश मंत्री वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा के लिए भारत और चीन का दौरा करेंगी

जनता 2027 के चुनावों में भाजपा की सारी तिकड़म निकाल देगी: अखिलेश यादव

अमेरिका के सहयोगी देशों ने नये खतरों का सामना करने के लिए वैश्विक एकता की अपील की

एस्टोनियाई स्टार्टअप भारत के साथ साझेदारी, उसके बड़े बाजार में प्रवेश को लेकर उत्सुक

राजस्थान के कई इलाकों में बारिश, फलोदी में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown