जिसने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है, उनकी संक्रमित होने के बाद भी नहीं होगी मौतः मंत्री हरदीप सिंह डंग 

जिसने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है, उनकी संक्रमित होने के बाद भी नहीं होगी मौतः मंत्री हरदीप सिंह डंग 

जिसने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है, उनकी संक्रमित होने के बाद भी नहीं होगी मौतः मंत्री हरदीप सिंह डंग 
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: April 22, 2021 11:50 am IST

खरगोनः कोरोना संक्रमण को लेकर प्रदेश के कई शहरों में हाहाकार मचा हुआ है। हालात ऐसे हैं कि नए संक्रमितों और मौत के आंकड़ें रोजाना नए रिकाॅर्ड बना रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर 1 मई से देशभर में वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू होने वाला है। इसी बीच गुरुवार को मंत्री हरदीपसिंह डंग जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक लेने खरगोन पहुंचे।

Read More: सरकारी कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने के बाद ही मिलेगी सैलरी, आदेश जारी

बैठक के दौरान उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर बड़ा बयान दिया है। हरदीप सिंह डंग ने कहा है कि जिसने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है, उनकी कोरोना संक्रमित होने के बाद भी मौत नहीं होगी।

Read More: कोरोना जांच रिपोर्ट में देरी होने पर लक्षणयुक्त व्यक्ति को तुरंत दवाएं मुहैया कराने के निर्देश, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की दवाओं की सूची …देखिए

ज्ञात हो कि कोरोना वैक्सीन को लेकर अभी भी कई लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।  लोग टीकाकरण को लेकर डर रहे हैं। हालांकि सरकार ने लोगों को जागरूक करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।

Read More: घर में घुसकर महिला आरक्षक को बनाया हवस का शिकार, आरोपी सचिव चढ़ा पुलिस के हत्थे


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"