अश्लील वीडियो बनाकर महिला ने डॉक्टर से मांगे 10 लाख रुपए, पहुंची सलाखों के पीछे

अश्लील वीडियो बनाकर महिला ने डॉक्टर से मांगे 10 लाख रुपए, पहुंची सलाखों के पीछे

अश्लील वीडियो बनाकर महिला ने डॉक्टर से मांगे 10 लाख रुपए, पहुंची सलाखों के पीछे
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: March 12, 2021 2:44 pm IST

ग्वालियर: अश्लील वीडियो बनाकर डॉक्टर से 10 लाख रुपए की डिमांड करने वाली महिला को जिला कोर्ट ने तीन साल कैद की सजा सुनाई है। बताया गया कि आरोपी महिला ने मरीज बनकर डॉक्टर का अश्लील वीडियो बना लिया था और इसे वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपए की मांग कर रही थी। मामले में सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश एके मंसूरी ने की है।

Read More: 7th pay commission: सरकारी कर्मचारियों को होली का गिफ्ट, एरियर भुगतान के लिए जारी हुआ आदेश

मिली जानकारी के अनुसार मामला 30 अगस्त 2017 का है, जहां मनीषा पाल नाम की महिला ईलाज करवाने के नाम पर डॉक्टर के पास पहुंची थी। वहीं, ईलाज के दौरान मनीषा पाल ने डॉक्टर का अश्लील वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपए की डिमांड की थी। मामले में डॉक्टर ने आरोपी महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

Read More: एक्ट्रेस शहनाज गिल ने कनाडा से शेयर की फोटो…इन 10 खूबसूरत तस्वीरों से नहीं हटेगी आपकी नजर…देखिए

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"