मोदी कैबिनेट के गठन के पहले पूजा- अर्चना, मंत्रिमंडल में शामिल संभावित चेहरों को लेकर है कार्यकर्ताओं में उत्साह

मोदी कैबिनेट के गठन के पहले पूजा- अर्चना, मंत्रिमंडल में शामिल संभावित चेहरों को लेकर है कार्यकर्ताओं में उत्साह

मोदी कैबिनेट के गठन के पहले पूजा- अर्चना, मंत्रिमंडल में शामिल संभावित चेहरों को लेकर है कार्यकर्ताओं में उत्साह
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: May 30, 2019 8:04 am IST

जबलपुर । प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी की दूसरी पारी शुरू होने का जश्न जबलपुर में पूजा पाठ के साथ मनाया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा और बीजेपी नेताओं ने शहर के गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की और भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया।

ये भी पढ़ें- तोमर- प्रहलाद पटेल को आया पीएमओ से कॉल, देखिए- मोदी सरकार का संभावि…

भाजपा नेताओं ने दूसरी बार शपथ लेने जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल के लिए विशेष पूजन किया और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में देश महाशक्ति बनेगा।

ये भी पढ़ें- चिदंबरम के बेटे कार्ति ने सुप्रीम कोर्ट से वापस मांगे 10 करोड़, जवा…

नतीजों के ऐलान के पहले जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा केदारनाथ की शरण में गए थी, ठीक वैसे ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेताओं ने महादेव के दर पर जाकर प्रधानमत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल को विकास और जनकल्याण के लिए शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के शपथ के पहले ही शहर के नेताओं में खासा उत्साह है और वे अपने तरीकों से पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत और प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी की ताजपोशी का जश्न मना रहे हैं। बता दें कि मोदी मंत्रिमंडल में इस बार मध्यप्रदेश से कई चेहरों को मौका मिल सकता है। नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल के अलावा बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह को लेकर भी बीजेपी कार्यकर्ता को उम्मीद है।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/jTk53Gri4l8″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/atwzdzC1z0k” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में