तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,440 नए मामले, पांच और मरीजों की मौत

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,440 नए मामले, पांच और मरीजों की मौत

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,440 नए मामले, पांच और मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: November 8, 2020 9:13 am IST

हैदराबाद, आठ नवंबर (भाषा) तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,440 नए मामले सामने आने के साथ कुल मामले बढ़कर 2,50,331 हो गए।

इसके साथ ही कोविड-19 से छह और लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 1,377 पर पहुंच गई।

राज्य सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक बुलेटिन में बताया गया कि सात नवंबर रात आठ बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अभी राज्य में 19,890 मरीज उपचाराधीन हैं और 17,135 संक्रमितों को घर पर या संस्थागत पृथक-वास में रखा गया है।

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम क्षेत्र में 278, मेडचल मलकाजगिरी में 133 और रंगारेड्डी में 112 नए मामले सामने आए।

भाषा यश नीरज

नीरज


लेखक के बारे में