तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,539 नए मामले, पांच और मरीजों की मौत

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,539 नए मामले, पांच और मरीजों की मौत

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,539 नए मामले, पांच और मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: November 5, 2020 4:49 am IST

हैदराबाद, पांच नवंबर (भाषा) तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,539 नए मामले सामने आए और कोविड-19 से पांच और मरीजों की मौत हो गई।

इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,45,682 हो गई और मृतकों की संख्या 1,362 पर पहुंच गई।

राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सरकार की ओर से जारी एक बुलेटिन में कहा गया कि चार नवंबर को रात आठ बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सर्वाधिक 285 मामले सामने आए।

इसके अलावा रंगारेड्डी में 123, और मेडचल मल्काजगिरि में 102 मामले सामने आए।

राज्य में अभी कोविड-19 के 18,656 मरीजों का उपचार चल रहा है।

भाषा यश शोभना

शोभना


लेखक के बारे में