राजस्‍थान के 50 नगर निकायों में पार्षद के लिए 10,191 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे

Ads

राजस्‍थान के 50 नगर निकायों में पार्षद के लिए 10,191 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे

  •  
  • Publish Date - November 28, 2020 / 09:06 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

जयपुर, 28 नवंबर (भाषा) राजस्‍थान के 12 जिलों के 50 नगर निकायों में सदस्य पदों के लिए 10,191 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए हैं। इन निकायों में 11 दिसंबर को मतदान होगा।

चुनाव आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि वार्ड पार्षद के लिए अंतिम तिथि तक 10,191 उम्‍मीदवारों से 13,183 नामांकन प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच एक दिसंबर को होगी और तीन दिसंबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं जबकि मतदान 11 दिसंबर को होगा।

इन निकायों में अध्यक्ष के लिए 14 दिसंबर को लोक सूचना जारी होगी व मतदान 20 दिसंबर को होगा।

मेहरा ने बताया कि 43 नगर पालिका और सात नगर परिषदों में मतदान हो रहा है, जहां कुल 14 लाख 32 हजार 233 मतदाता हैं।

उन्होंने बताया कि यहां 1,775 वार्ड चुनाव के लिए 2,622 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

भाषा पृथ्‍वी धीरज

धीरज