राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय ने एलएससी शुरू करने के लिए समझौता किया

Ads

राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय ने एलएससी शुरू करने के लिए समझौता किया

  •  
  • Publish Date - July 31, 2026 / 08:32 PM IST,
    Updated On - July 31, 2026 / 08:32 PM IST

जयपुर, 31 जुलाई (भाषा) राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय ने मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा और ऑनलाइन कार्यक्रम के संबंध में अपना पहला शिक्षार्थी सहायता केंद्र (एलएससी) शुरू करने के लिए जयपुर के कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। एक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार एमओयू पर 30 जुलाई को विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अमरदीप शर्मा और महाविद्यालय की प्राचार्य सीमा अग्रवाल ने हस्ताक्षर किए।

बयान के अनुसार यह केंद्र दूरस्थ शिक्षा एवं ऑनलाइन पाठयक्रमों में दाखिला लेने वाले छात्रों को शैक्षणिक मार्गदर्शन, अध्ययन सहयोग तथा अन्य विद्यार्थी-केंद्रित सेवाएं उपलब्ध कराएगा।

कुलपति आनंद भालेराव ने कहा कि अपनी तरह का यह पहला केंद्र गुणवत्तापरक उच्च शिक्षा तक पहुंच बढ़ाने के विश्वविद्यालय के प्रयासों की शुरुआत है।

भाषा पृथ्वी आशीष

आशीष