दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ गलियारे पर व्यस्त समय में नमो भारत के 10 और फेरे बढ़े

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ गलियारे पर व्यस्त समय में नमो भारत के 10 और फेरे बढ़े

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ गलियारे पर व्यस्त समय में नमो भारत के 10 और फेरे बढ़े
Modified Date: May 28, 2026 / 12:36 am IST
Published Date: May 28, 2026 12:36 am IST

नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ गलियारे पर व्यस्त समय के दौरान नमो भारत ट्रेन के 10 अतिरिक्त फेरे शुरू किए हैं।

एक बयान के अनुसार, सराय काले खां और मेरठ साउथ स्टेशन के बीच ये नयी सेवाएं पिछले सप्ताह बढ़ाए गए आठ अतिरिक्त फेरों के अलावा हैं, जिससे अब नए फेरों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है।

बयान में कहा गया है कि सुबह के व्यस्त समय में सुबह सात बजे से 11:30 बजे के बीच 10 अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे, जबकि शाम के व्यस्त समय में शाम पांच बजे से रात 8:30 बजे के बीच आठ और फेरे चलेंगे।

भाषा सुमित सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में