अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 101 नये मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 101 नये मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 101 नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: August 25, 2021 1:36 pm IST

ईटानगर, 25 अगस्त (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 101 नये मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 52,409 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जाम्पा ने कहा कि कोरोना वायरस से किसी नये मरीज की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 259 बनी हुई है।

संक्रमण के सर्वाधिक 32 नये मामले कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र से सामने आए। इसके बाद वेस्ट कामेंग से आठ और अपर सियांग से सात मामले सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में अब 1,127 मरीजों का संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है जबकि अब तक 51,023 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जिनमें से 136 मंगलवार को संक्रमण से उबरे।

राज्य में कोरोना वायरस मरीजों के स्वस्थ होने की दर 97.35 प्रतिशत है। अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोविड-19 के लिए अब तक 10.37 लाख नमूनों की जांच की गई। साथ ही उन्होंने बताया कि संक्रमण दर 2.72 प्रतिशत है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ दिमोंग पाडुंग ने कहा कि राज्य में अब तक करीब 9.35 लाख लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया जा चुका है।

भाषा

नेहा मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में