अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 109 नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 109 नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 109 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: August 27, 2021 11:18 am IST

ईटानगर, 27 अगस्त (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 109 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 52,634 हो गई। वहीं, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 260 हो गई।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जाम्पा ने बताया कि नए 109 मामलों में से कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में सर्वाधिक 27, लोअर सुबनसिरी तथा ईस्ट सियांग में 12-12 , लोअर दिबांग वैली तथा वेस्ट कामेंग में नौ-नौ, चांगलांग में सात, वेस्ट सियांग में छह, तिरप, त्वांग तथा पापुमपरे में चार-चार, लोहित ,लोअर सियांग तथा सियांग में तीन-तीन, पक्के केसांग तथा लेपरादा में दो-दो अैर दिबांग वैली तथा ईस्ट कामेंग में एक-एक मामला सामने आया।

अधिकारी ने बताया कि नए 109 मामलों में से 105 मामले ‘रैपिड एंटीजन’ जांच में, दो ‘ट्रूनैट’ जांच और दो मामले आरटी-पीसीआर जांच में सामने आए। इनमें से 57 में ही कोविड-19 के लक्षण थे। राज्य में अभी 1,150 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। बृहस्पतिवार को 120 और लोगों के ठीक होने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 51,224 हो गई।

जम्पा ने बताया कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 97.32 प्रतिशत और संक्रमण दर 3.44 प्रतिशत है। राज्य में अभी तक कुल 10,44,293 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अभी तक राज्य में 9,44,371 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में