त्रिपुरा में 12 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Ads

त्रिपुरा में 12 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 4, 2024 / 08:35 PM IST,
    Updated On - August 4, 2024 / 08:35 PM IST

अगरतला, चार अगस्त (भाषा) त्रिपुरा के विभिन्न हिस्सों से 12 उन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया, जो बिना किसी वैध दस्तावेज के राज्य में घुस आये थे। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिकों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने पर, पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के साथ मिलकर शनिवार रात पश्चिम अगरतला पुलिस थाना क्षेत्र के लंकामुरा, जॉयनगर और रामनगर में छापेमारी की और तीन महिलाओं समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया।

पश्चिम अगरतला पुलिस थाने के अतिरिक्त प्रभारी कांति वर्धन ने कहा, ‘‘पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वह बिना वैध दस्तावेजों के बांग्लादेश से भारत में दाखिल हुए थे। उन्हें भारतीय पासपोर्ट अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।’’

उन्होंने कहा कि घुसपैठ के बढ़ते मामलों के कारण पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है।

उन्होंने कहा, ‘‘घुसैपठ का मामला संवेदनशील है इसलिए निगरानी बढ़ा दी गई। पुलिस घुसपैठियों को पकड़ने के लिए इस तरह का अभियान जारी रखेगी।’’

भाषा खारी देवेंद्र

देवेंद्र