CJP Protest Latest Update: जंतर-मंतर पर फिर बिगड़े हालात, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला, जवानों ने भी किया लाठीचार्ज

Ads

CJP Protest Latest Update: नीट पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर में चल रहे प्रदर्शन के बीच एक बार फिर से माहौल गरमा गया है।

  •  
  • Publish Date - July 22, 2026 / 10:02 PM IST,
    Updated On - July 22, 2026 / 10:19 PM IST

CJP Protest Latest Update/Image Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • जंतर-मंतर में चल रहे प्रदर्शन के बीच एक बार फिर से माहौल गरमा गया है।
  • जंतर-मंतर में चल रहे प्रदर्शन के बीच पत्थरबाजी हुई है।
  • पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

CJP Protest Latest Update: नई दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर में चल रहे प्रदर्शन के बीच एक बार फिर से माहौल गरमा गया है। जंतर-मंतर में चल रहे प्रदर्शन के बीच पत्थरबाजी हुई है। पुलिस ने बताया कि, टॉलस्टॉय मार्ग पर प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए और सुरक्षाकर्मियों पर पत्थर फेंके, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने कई पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया है। ये घटना दिल्ली के टॉलस्टॉय मार्ग के पास हुई है। जंतर मंतर पर फिर से हुए हंगामे में सेवा दल के कार्यकर्ता घायल हुए। इस झड़प में एसीपी विवेक भगत घायल हुए हैं. NSUI के कार्यकर्ता भी घायल हैं। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए लाठीचार्च किया है।

भीड़ ने पुलिस पर किया हमला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, RAF और पुलिस की टीम तय जगह पर रोजाना की तरह तैनात थी तभी अचानक पथराव होने लगा। (CJP Protest Latest Update) RAF और पुलिस एक्टिव हुई तो बड़े बड़े पत्थर पुलिस और RAF की टीम पर बरसाए गए। कुछ प्रदर्शनकारियों के हाथ में डंडे थे जो पुलिस पर चलाए गए। भीड़ को काबू में करने के लिए RAF की टीम ने हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस ने 2-3 आंसू गैस के गोले छोड़े और भीड़ को काबू में किया।

जंतर-मंतर पर जारी है प्रदर्शन

CJP Protest Latest Update: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, NEET पेपर लीक के मुद्दे पर चल रहा प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर अभी भी जारी है। पुलिस का दावा है कि टॉलस्टाय मार्ग पर उग्र प्रोटेस्टर ने पुलिस पार्टी पर पत्थर फेंके, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हालांकि ये घटना क्यों हुई? प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी क्यों की. इसकी जानकारी अबतक सामने नहीं आई है।

पुलिस के मुताबिक जंतर-मंतर पर जमा भीड़ कुछ दूर आगे चल के टॉलस्टॉय मार्ग पर आ गई और पथराव किया और बोतल फेंकी। प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए RAF की टीम ने हल्का बल प्रयोग किया।

इन्हें भी पढ़ें:-