पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल, 12 आईपीएस और 112 पीपीएस अधिकारियों का तबादला

पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल, 12 आईपीएस और 112 पीपीएस अधिकारियों का तबादला

पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल, 12 आईपीएस और 112 पीपीएस अधिकारियों का तबादला
Modified Date: August 17, 2026 / 12:22 am IST
Published Date: August 17, 2026 12:22 am IST

चंडीगढ़, 16 अगस्त (भाषा) पंजाब सरकार ने रविवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 12 और पंजाब पुलिस सेवा (पीपीएस) के 112 अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए।

आदेश के मुताबिक, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वी. नीरजा को विशेष पुलिस महानिदेशक (एनआरआई) के पद पर तैनात किया गया है। वह आर.के. जायसवाल का स्थान लेंगी।

जायसवाल को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (साइबर अपराध) का प्रभार दिया गया है। वह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जेल) का प्रभार भी संभाल रहे हैं।

आईपीएस अधिकारी नानक सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी), आंतरिक सतर्कता प्रकोष्ठ के पद पर तैनात किया गया है। वह डीआईजी, रोपड़ रेंज का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

प्रज्ञा जैन को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी), मादक पदार्थ रोधी कार्य बल, लुधियाना रेंज के पद पर तैनात किया गया है। वह एआईजी, आंतरिक सुरक्षा, पंजाब का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी।

आकर्षी जैन को अमृतसर में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के पद पर तैनात किया गया है, जबकि जसरूप कौर बाठ को जालंधर में डीसीपी (कानून-व्यवस्था) के पद पर तैनात किया गया है।

आईपीएस अधिकारी जयंत पुरी को अमृतसर में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जांच) के पद पर तैनात किया गया है, जबकि अशोक मीणा को श्री मुक्तसर साहिब का पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाया गया है।

पीपीएस अधिकारियों में सूबा सिंह, परमजीत सिंह, भूपिंदर सिंह, आलम विजय सिंह, हरकमलप्रीत सिंह, जुगराज सिंह और गुरसेवक सिंह को भी नई तैनाती दी गई है।

भाषा प्रचेता संतोष

संतोष


लेखक के बारे में