BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Nitin Nabin New Team: छत्तीसगढ़ की ये सांसद बनी भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, इस नेता के हाथों पर होगी आईटी सेल की कमान, BJP की कार्यकारिणी में मिली जगह

छत्तीसगढ़ की ये सांसद बनी भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, Roop Kumari Choudhary and Deepak Mhaskey Kaun Hai

Nitin Nabin New Team. Image- IBC24 Archive

Nitin Nabin New Team. Image- IBC24 Archive

Deepak Sahu
Published: 17 Aug 2026 | 4:19 pmModified: 18 Aug 2026 | 12:15 am

नई दिल्लीः Nitin Nabin New Team: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने नई टीम का ऐलान कर दिया है। स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री और वसुंधरा राजे को उपाध्यक्ष बनाया गया है। बीजेपी ने 13 उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री और 16 राष्ट्रीय मंत्री बनाए हैं। नितिन नबीन की नई टीम में छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को मौका मिला है। सांसद रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

Nitin Nabin New Team: बता दें कि रूप कुमारी चौधरी छत्तीसगढ़ की अनुभवी और जमीन से जुड़ी महिला नेत्री हैं। रूपकुमारी चौधरी महासमुंद के बसना विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली हैं। वे साल 2013 से 2018 तक बसना से विधायक भी रह चुकी हैं। 2013 विधानसभा चुनाव में रूपकुमारी चौधरी ने बसना सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और कांग्रेस के सिटिंग विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह को हराकर पहली बार विधायक बनीं। उन्हें 77,137 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 70,898 वोट प्राप्त हुए। विधायक रहते हुए वे छत्तीसगढ़ विधानसभा की सुविधा एवं सम्मान समिति, पुस्तकालय समिति और महिला एवं बाल कल्याण समिति की सदस्य रहीं। मई 2015 से दिसंबर 2018 तक उन्होंने संसदीय सचिव के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई। साथ ही 2014 में भाजपा प्रदेश मंत्री भी बनीं। रूपकुमारी विधायक बनने से पहले जिला पंचायत की सदस्य भी रह चुकी हैं। संगठन में उनकी मजबूत पकड़ है। वे आरएसएस से भी जुड़ी हुई हैं।

कौन है दीपक म्हस्के? (Nitin Nabin New Team)

वहीं दीपक म्हस्के छत्तीसगढ़ से जुड़े बीजेपी नेता रहे हैं। वे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुके हैं और पार्टी के संगठनात्मक और मीडिया एक्टिविटी में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। हाल के सालों में उन्हें छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) का अध्यक्ष भी बनाया गया था  वहीं, दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी देकर भाजपा ने डिजिटल रणनीति को और मजबूत करने का संकेत दिया है। म्हस्के लंबे समय से पार्टी के सोशल मीडिया अभियानों और डिजिटल गतिविधियों से जुड़े रहे हैं।

ये भी पढ़ें

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Roop Kumari Choudhary and Deepak Mhaskey Kaun Hai

छत्तीसगढ़

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm