पंजाब में 12 किलोग्राम हेरोइन जब्त, दो गिरफ्तार

Ads

पंजाब में 12 किलोग्राम हेरोइन जब्त, दो गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 24, 2023 / 05:36 PM IST,
    Updated On - September 24, 2023 / 05:36 PM IST

चंडीगढ़, 24 सितंबर (भाषा) पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने संयुक्त अभियान चलाकर दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया तथा उनके पास से 12 किलोग्राम हेरोइन और 19.3 लाख रुपये बरामद किये। पंजाब पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थ पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए लाए गए थे।

पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘सीमा पार मादक पदार्थ नेटवर्क को बड़ा झटका : गुरदासपुर पुलिस और बीएसएफ ने एक संयुक्त अभियान में दो तस्करों के पास से 12 किलोग्राम हेरोइन और 19.3 लाख रुपये की नकदी जब्त की।’

उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान से मादक पदार्थ की तस्करी के लिये ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था।’

अधिकारी ने बताया कि तस्करों के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा मामले की जांच जारी है।

भाषा साजन देवेंद्र

देवेंद्र