लद्दाख में कोविड-19 के 12 नए मरीज मिले

लद्दाख में कोविड-19 के 12 नए मरीज मिले

लद्दाख में कोविड-19 के 12 नए मरीज मिले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: December 12, 2021 11:04 am IST

लेह, 12 दिसंबर (भाषा) लद्दाख में रविवार को कोविड-19 के 12 और मरीज मिलने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 21,804 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि केंद्र शासित क्षेत्र में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 215 बनी हुई है।

अधिकारियों के मुताबिक उपचाराधीन रोगियों की संख्या घटकर 212 हो गई है जबकि एक दिन पूर्व यह 220 थी। उन्होंने बताया कि संक्रमण के सभी 12 मामले लेह में मिले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि यहां अब तक कुल 21,377 मरीज महामारी से उबर चुके हैं।

भाषा

प्रशांत शोभना

शोभना


लेखक के बारे में