केरल के इडुक्की में आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय लड़की की मौत
केरल के इडुक्की में आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय लड़की की मौत
इडुक्की, चार अप्रैल (भाषा) केरल के उरुवापारा में आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि लड़की की पहचान एर्नाकुलम जिले के पेरुम्बावूर के पास चेरुवेलिक्कुन्नू निवासी अफसल की बेटी नफीसथुल मिसरिया के रूप में हुई है।
उसने बताया कि मिसरिया और उनका परिवार शुक्रवार शाम को पर्यटन कार्यक्रम ‘समरफेस्ट’ में शामिल होने के लिए उरुवापारा पहुंचे थे।
पुलिस ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से मिसरिया झुलस गई। दो अन्य लोग भी इस घटना में घायल हुए।
उन्होंने बताया कि मिसरिया को पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
घायल व्यक्तियों को फिलहाल थोडुपुझा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थोडुपुझा पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
भाषा तान्या खारी
खारी

Facebook


