Seema Haider and Sachin News: छठें बच्चे का नाम रखा ‘भारत’.. कुंआ पूजन में साथ चलते दिखे वकील एपी सिंह, नाचती रहे सीमा हैदर और सचिन

Seema Haider and Sachin News: सीमा हैदर और सचिन ने छठे बच्चे का नाम ‘भारत’ रखा, कुआं पूजन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

Seema Haider and Sachin News: छठें बच्चे का नाम रखा ‘भारत’.. कुंआ पूजन में साथ चलते दिखे वकील एपी सिंह, नाचती रहे सीमा हैदर और सचिन

Seema Haider and Sachin News || Image- Schin Guupta News File

Modified Date: April 4, 2026 / 01:05 pm IST
Published Date: April 4, 2026 1:05 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सीमा-सचिन ने बेटे का नाम ‘भारत’ रखा
  • कुआं पूजन का वीडियो वायरल हुआ
  • परिवार में जश्न का माहौल

ग्रेटर नोएडा: पाकिस्तान छोड़कर भारत आई सीमा हैदर ने अपने छठे बच्चे को जन्म दिया है। सीमा और उसके पति ने अपने छठें बच्चे का नाम “भारत” रखा है। (Seema Haider and Sachin News) नए मेहमान के आगमन जश्न में सचिन और सीमा के परिजनों में हर्षोल्लाष है।

कुंआ पूजन में नाचती दिखी सीमा हैदर

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा के रहने वाले सचिन और सीमा के इस छठे बच्चे के आगमन उपलक्ष्य में कुआं पूजन का कार्यक्रम किया गया। इस पूजन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, सीमा अपने सिर पर कलश लेकर चल रही है। इस दौरान सीमा और सचिन नाच भी रहे है। वही पीछे दोनों के वकील एपी सिंह भी दिखाई पड़ रहे है। अपने छठे बच्चे के जन्म पर सीमा हैदर और उसका परिवार बेहद खुश है।

‘हिंदू होने पर गर्व महसूस करती हूँ’ : सीमा हैदर

वही इससे पहले गुरुवार को रबूपुरा स्थित घर में बेटे का नामकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत में सीमा हैदर ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम ‘भारत’ रखा है। (Seema Haider and Sachin News) उन्होंने कहा कि उन्हें हिंदू धर्म बेहद सुंदर लगता है और वे हिंदू होने पर गर्व महसूस करती हैं। साथ ही, भारत को खेलों में जीतते हुए देखना उन्हें बहुत अच्छा लगता है।

बता दें कि, उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव में रहने वाली सीमा हैदर कुछ साल पहले पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आई थी। सीमा हैदर ने इसी साल 18 फरवरी को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में अपने छठवें बच्चे को जन्म दिया।

इन्हें भी पढ़ें:-

एप्स्टीन यौन अपराध: 7.25 करोड़ डॉलर के मुआवजा कोष को प्रारंभिक मंजूरी

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी पांच साल बाद गिरफ्तार

पाकिस्तान सरकार ने भारी जनाक्रोश के बाद पेट्रोल की कीमत में 80 रुपये प्रति लीटर की कटौती की

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर धीमी ओवर गति के लिए 24 लाख का जुर्माना

राज्यसभा ‘क्रॉस-वोटिंग’ मामला: समिति आलाकमान को सौंपेगी रिपोर्ट

मलप्पुरम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के सुरक्षाकर्मी और चालक पर हमला, एक व्यक्ति हिरासत में


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown