School Closed Latest News: इतने दिनों तक बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल, BEO ने जारी किया आदेश, जानें किस वजह से लिया बड़ा फैसला

School Closed Latest News: इतने दिनों तक बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल, BEO ने जारी किया आदेश, जानें किस वजह से लिया बड़ा फैसला

School Closed Latest News: इतने दिनों तक बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल, BEO ने जारी किया आदेश, जानें किस वजह से लिया बड़ा फैसला

School Closed Latest News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 4, 2026 / 01:22 pm IST
Published Date: April 4, 2026 1:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए विद्यालयों में छुट्टी घोषित
  • 04 अप्रैल (शनिवार) और 06 अप्रैल (सोमवार) को अवकाश रहेगा
  • पोखड़ा और बीरोंखाल विकासखंड के कई प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और इंटर कॉलेज

देहरादून: School Closed Latest News जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड पोखड़ा एवं समीपवर्ती क्षेत्रों में नरभक्षी गुलदार के बढ़ते आतंक को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एहतियातन विद्यालयों में अवकाश घोषित (School Closed) किया गया है।

School Closed Latest News खंड शिक्षा अधिकारी पोखड़ा एवं बीरोंखाल, मनोज कुमार जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों के अंतर्गत न्याय पंचायत कोलाखाल के अंतर्गत संचालित रा०प्रा०वि० पाटल्यूं, मयलगांव, पटोटी तथा जनता इंटर कॉलेज कुण्जखाल में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के विद्यालयों में दिनांक 04 अप्रैल 2026 (शनिवार) एवं 06 अप्रैल 2026 (सोमवार) को अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में विकासखंड बीरोंखाल अंतर्गत रा०प्रा०वि० तिमली, कण्डूली बड़ी, ढिस्वाणी, भरपूर बड़ा तथा रा०उ०प्रा०वि० तिमली एवं कण्डूली बड़ी में भी कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में उपरोक्त तिथियों (04 एवं 06 अप्रैल 2026) को अवकाश रहेगा।

खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय क्षेत्र में उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया है कि आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।