जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 144 नए मामले

Ads

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 144 नए मामले

  •  
  • Publish Date - November 16, 2021 / 08:51 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

श्रीनगर, 16 नवंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 144 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,34,432 हो गई। वहीं, दो और लोगों की मौत के बाद मंगलवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 4,455 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नए मामलों में से जम्मू संभाग से 19 और कश्मीर संभाग से 125 मामले सामने आए हैं। वहीं, सबसे ज्यादा 51 मामले श्रीनगर और 21 मामले बारामूला जिले से सामने आए।

अधिकारी ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में 1,544 मरीजों का उपचार चल रहा है, जबकि अब तक 3,28,433 रोगी संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

भाषा स्नेहा दिलीप

दिलीप