जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 164 नये मामले, दो मरीजों की मौत

Ads

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 164 नये मामले, दो मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - December 25, 2021 / 09:19 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

श्रीनगर, 25 दिसंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कोविड-19 के 164 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 3,40,598 हो गयी, जबकि इस दौरान संक्रमण से दो और मरीजों की मौत होने से कुल मृतक संख्या 4,521 पर स्थिर रही। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक जम्मू क्षेत्र से 40, जबकि कश्मीर क्षेत्र से संक्रमण के 124 नए मामले सामने आए। श्रीनगर जिले में सर्वाधिक 51 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जबकि बारामूला जिले में 29 नए मामले सामने आए।

केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,355 हो गयी है, जबकि अब तक 3,34,722 लोग इस वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। जम्मू-कश्मीर में अब तक ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाइकोसिस) के 50 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

भाषा रवि कांत उमा

उमा