पुडुचेरी में 20 लोग ब्लैक फंगस से प्रभावित: उपराज्यपाल

पुडुचेरी में 20 लोग ब्लैक फंगस से प्रभावित: उपराज्यपाल

पुडुचेरी में 20 लोग ब्लैक फंगस से प्रभावित: उपराज्यपाल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: May 21, 2021 11:40 am IST

पुडुचेरी, 21 मई (भाषा) पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने शुक्रवार को कहा कि केन्द्र शासित प्रदेश में 20 लोग म्यूकरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस से प्रभावित हैं और इनका इलाज चल रहा है।

उपराज्यपाल ने यहां राज निवास में विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से प्रदान किये गए 50 ऑक्सीजन सांद्रक प्राप्त करने के बाद पत्रकारों से कहा कि प्रदेश प्रशासन जल्द ही ब्लैक फंगस को महामारी रोग अधिनियम, 1897 के तहत अधिसूचित रोग घोषित करेगा।

उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों को जैसे ही ब्लैक फंगस के लक्षण वाले रोगियों के बारे में पता चले, वे तुरंत इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दें।

सुंदरराजन ने कहा कि पुडुचेरी में ब्लैक फंगस तेजी से फैल रहा है और इससे जूझ रहे लोगों को खुद दवा लेने के बजाय इलाज के लिये अस्पताल जाना चाहिये।

उपराज्यपाल ने एक पत्रकार की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री एन रंगासामी से कोविड-19 के चलते जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिवारों को सहायता प्रदान करने के बारे में चर्चा की है ।

भाषा

जोहेब उमा

उमा


लेखक के बारे में