लद्दाख में कोविड-19 के 21 नये मामले

Ads

लद्दाख में कोविड-19 के 21 नये मामले

  •  
  • Publish Date - December 17, 2021 / 05:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

लेह, 17 दिसंबर (भाषा) लद्दाख में कोविड-19 के 21 नये मामले सामने आने के साथ ही केंद्रशासित प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,886 हो गयी, जबकि किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की संख्या 216 पर ही स्थिर है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

लद्दाख में अब तक कोविड-19 से 216 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें लेह में 158 और कारगिल के 58 मरीज शामिल हैं। लेह में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से किसी मरीज की मौत नहीं हुई।

अधिकारियों के मुताबिक, लद्दाख में 17 और मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 20,503 हो गयी है।

अधिकारियों के मुताबिक, लद्दाख में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 167 हो गयी है, जिनमें से 155 मरीज लेह में और 12 मरीज कारगिल में हैं। भाषा रवि कांत दिलीप

दिलीप