भारत में कोविड-19 के उप-स्वरूप जेएन.1 से संबंधित 2,100 मामले आए सामने : इन्साकॉग

Ads

भारत में कोविड-19 के उप-स्वरूप जेएन.1 से संबंधित 2,100 मामले आए सामने : इन्साकॉग

  •  
  • Publish Date - January 31, 2024 / 05:30 PM IST,
    Updated On - January 31, 2024 / 05:30 PM IST

नयी दिल्ली, 31 जनवरी (भाषा) देश भर में अब तक कोविड-19 वायरस के उप-स्वरूप जेएन.1 और उससे संबंधित श्रृंखला के 2,100 मामले सामने आए हैं। इंडियन सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इन्साकॉग) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इन्साकॉग के आंकडों के अनुसार, 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सार्स-कोव-2 अनुक्रम जेएन.1 के 829 जबकि इसके उप-स्वरूप जेएन.1.1 के 944 मामले सामने आए हैं।

इसके मुताबिक, जेएन.1.11 के 245 मामले सामने आए हैं जबकि बाकी मामले जेएन.1 की श्रृंखला के हैं।

पिछले महीने केंद्र ने देश में नए उप-स्वरुप का पता चलने के बाद राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से निरंतर निगरानी करते रहने को कहा था।

भाषा अभिषेक अविनाश

अविनाश