चार उच्च न्यायालयों में 30 न्यायाधीश नियुक्त किए गए

चार उच्च न्यायालयों में 30 न्यायाधीश नियुक्त किए गए

चार उच्च न्यायालयों में 30 न्यायाधीश नियुक्त किए गए
Modified Date: August 8, 2026 / 07:07 pm IST
Published Date: August 8, 2026 7:07 pm IST

नयी दिल्ली, आठ अगस्त (भाषा) चार उच्च न्यायालयों में शनिवार को 30 न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई, जिनमें से 20 न्यायाधीश अधिवक्ता हैं जबकि बाकी 10 न्यायिक अधिकारी हैं।

कानून मंत्रालय के एक बयान के अनुसार मद्रास उच्च न्यायालय में 15 न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है, जबकि कलकत्ता उच्च न्यायालय में आठ न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं।

बयान में कहा गया है कि कर्नाटक उच्च न्यायालय में छह न्यायाधीशों और मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में एक न्यायाधीश की नियुक्ति की गई है।

उच्च न्यायालयों में वकीलों और न्यायिक अधिकारियों (निचली अदालतों के न्यायाधीशों) को न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया जाता है।

अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए गए लोगों को आमतौर पर दो साल बाद न्यायाधीश या स्थायी न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया जाता है।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में