ओडिशा में कोविड-19 के 303 नए मामले, और चार लोगों की मौत

ओडिशा में कोविड-19 के 303 नए मामले, और चार लोगों की मौत

ओडिशा में कोविड-19 के 303 नए मामले, और चार लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: December 27, 2020 11:27 am IST

भुवनेश्वर, 27 दिसबर (भाषा) ओडिशा में रविवार को कोविड-19 के 303 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 3,28,504 तक पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य में चार लोगों की मौत हुई है, ओडिशा में संक्रमण से अभी तक कुल 1,861 लोगों की मौत हुयी है।

नए मामलों में से 172 विभिन्न पृथक-वास केन्द्रों में आए हैं जबकि 131 मामले संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने आए।

खुर्दा और केन्द्रपाड़ा जिलों में सबसे ज्यादा 31-31 नए मामले आए हैं जबकि सुंदरगढ़ में 30 मामले सामने आए।

ओडिशा में फिलहाल 2,841 लोगों को कोविड-19 का इलाज चल रहा है। अभी तक 3,23,749 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। 53 मरीजों की मौत कोविड-19 के अलावा अन्य बीमारियों के कारण हुई है।

भाषा अर्पणा अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में