Hindi Today News and LIVE Update 9 February 2025 : बीजापुर मुठभेड़ में 31 नक्सली ढेर और 2 जवान शहीद.. अमित शाह ने कहा- 31 मार्च 2026 से पहले खत्म होगा नक्सलवाद
Hindi Today News and LIVE Update 9 February 2025 : बीजापुर मुठभेड़ में 31 नक्सली ढेर और 2 जवान शहीद.. अमित शाह ने कहा- 31 मार्च 2026 से पहले खत्म …

Hindi Today News and LIVE Update 9 February 2025 : बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। नेशनल पार्क एरिया में चल रहे एनकाउंटर में 31 नक्सलियों को ढेर किया है। मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता मिलने के बाद प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा समेत देश के गृहमंत्री अमित शाह ने जवानों को बधाई दी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, नक्सल मुक्त भारत बनाने की दिशा में सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ी सफलता हासिल की है। इस ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को ढेर करने के साथ ही भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गयी है।
बीजापुर : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 31 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद#BijapurPolice | #Naxalites | #Chhattisgarh | #CGNews | @BijapurPolice
— IBC24 News (@IBC24News) February 9, 2025
दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सत्ता में वापसी की है, लेकिन पार्टी ने बिना मुख्यमंत्री के चेहरे के चुनाव लड़ा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा के संगठित प्रयासों के दम पर पार्टी को जीत मिली, लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? दिल्ली में कई ऐसे चेहरे हैं, जो मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे हैं। इनमें जातीय और राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए कुछ प्रमुख नाम उभरकर सामने आए हैं। प्रवेश वर्मा – भाजपा के बड़े जाट नेता और पश्चिमी दिल्ली से सांसद। उनके पिता साहिब सिंह वर्मा भी दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। जाट समुदाय में मजबूत पकड़ है, जो दिल्ली की राजनीति में अहम भूमिका निभाता है। विजेंद्र गुप्ता – दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के वैश्य चेहरा माने जाते हैं। संगठन में गहरी पैठ और अनुभव के चलते उनका नाम चर्चा में है। सतीश उपाध्याय – दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और ब्राह्मण समुदाय के प्रभावशाली नेता। भाजपा के परंपरागत वोट बैंक को साधने में उनकी भूमिका अहम हो सकती है। आशीष सूद – पंजाबी समुदाय का चेहरा, जो भाजपा का मजबूत वोट बैंक रहा है। उनके नाम पर सहमति बनती है तो यह दिल्ली की सामाजिक-राजनीतिक समीकरणों को साधने की रणनीति हो सकती है। जितेंद्र महाजन – रोहतास नगर से लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं और आरएसएस के करीबी माने जाते हैं। संगठन में मजबूत पकड़ के चलते उनका नाम भी संभावित दावेदारों में शामिल है।
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे आज
Hindi Today News and LIVE Update 9 February 2025 : भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज दोपहर 1:30 बजे से कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। नागपुर में पहला वनडे 4 विकेट से जीतने के बाद टीम इंडिया 1-0 से आगे है। अगर भारत कटक में यह मैच जीत लेता है, तो सीरीज पर कब्जा जमा लेगा। वहीं, इंग्लैंड की टीम हर हाल में यह मुकाबला जीतकर सीरीज में बने रहना चाहेगी। ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। पहले वनडे में विराट कोहली की गैरमौजूदगी में श्रेयस अय्यर को मौका दिया गया था और उन्होंने 36 गेंदों में 59 रनों की शानदार पारी खेली थी। ऐसे में अब टीम मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी कि प्लेइंग इलेवन में किसे शामिल किया जाए। क्या श्रेयस अय्यर अपनी जगह बरकरार रखेंगे या फिर सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को मौका मिलेगा? बाराबती स्टेडियम की पिच पर तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलने की संभावना कम है। यह विकेट आमतौर पर धीमी रहती है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को काफी फायदा मिल सकता है। दूसरी पारी में ओस की भूमिका अहम होगी, जिससे गेंदबाजों को पकड़ बनाने में मुश्किल हो सकती है। इसी वजह से टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला ले सकती है, ताकि बाद में ओस की चुनौती से बचा जा सके। बाराबती स्टेडियम की पिच को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है। दूसरी पारी में ओस गेंदबाजों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है, जिससे लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को फायदा होगा।
छत्तीसगढ़ में आज थम जाएगा निकाय चुनाव के प्रचार का शोर
Hindi Today News and LIVE Update 9 February 2025 : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का प्रचार आज रात 12 बजे पूरी तरह से थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी केवल डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर सकेंगे। चुनावी सरगर्मी के बीच सभी राजनीतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आचार संहिता के तहत आज रात 10 बजे के बाद किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर, डीजे, माइक आदि) का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। इसके बाद चुनाव प्रचार का कोई सार्वजनिक आयोजन नहीं किया जा सकेगा। नगरीय निकाय चुनाव में इस बार 10 नगर निगमों में कुल 79 मेयर पद के प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके अलावा 1889 पार्षद प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में हैं। राज्य के विभिन्न नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में 11 फरवरी को मतदान होगा। चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद प्रत्याशी और उनके समर्थक केवल घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर सकते हैं। सार्वजनिक सभाओं और रैलियों पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
Raipur News: नगरीय निकाय चुनाव के मतदान के पूर्व पुलिस ने निकाला मॉकड्रिल
रायपुर: नगरीय निकाय चुनाव के मतदान के पूर्व पुलिस ने निकाला मॉकड्रिल…
संभागवार सभी सकरी और मुख्य मार्गों पर मॉकड्रिल जारी…
मतदान से पूर्व राजधानी में बढ़ाई अतिरिक्त सुरक्षा…
शहर के सभी 22 थानों में 60 पेट्रोलिंग अलग से की गई तैनात…
आगामी मतदान दिवस पर शहर में 1500 पुलिस अधिकारी/जवान रहेंगे तैनात…
संवेदन और अतिसंवेदन मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सशस्त्र बल रहेगा तैनात…
मॉक ड्रिल में रायपुर SSP,ASP और CSP समेत पुलिस अधिकारी/जवान है शामिल…
Balaghat News: 2 किसानों पर टाइगर ने किया हमला
बालाघाट-2 किसानों पर टाइगर ने किया हमला
जिला अस्पताल में दोनों का इलाज जारी
काश्मीरी नाले के पास खेत में काम रहे थे
गढ़ी वन परिक्षेत्र के नुनकाटोला की घटना
Shivpuri News: गौ तस्करी करते 5 आरोपी गिरफ्तार
शिवपुरी- गौ तस्करी करते 5 आरोपी गिरफ्तार
ट्रक से की जा रही थी तस्करी
हरियाणा, राजस्थान के रहने वाले है आरोपी
पोहरी थाना क्षेत्र की घटना
Imphal News: मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह का इस्तीफा
इंफाल- मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह का इस्तीफा
एन बीरेन सिंह ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
आज अमित शाह से मिले थे एन बीरेन सिंह
Bijapur News: शहीद जवानों का पार्थिव शरीर लाया गया बीजापुर
बीजापुर अपडेट- बीजापुर मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, 2 घायल
शहीद जवानों को लाया गया बीजापुर
हेलीकॉप्टर से जवानों का पार्थिव शरीर लाया गया
घायल जवानों का रायपुर में चल रहा इलाज
Raipur News: BJP सांसद बृजमोहन ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
BJP सांसद बृजमोहन ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
ट्रेनों में इमरजेंसी कोटा बढ़ाने की मांग
छग से गुजरने वाली ट्रेनों में इमरजेंसी कोटा बढ़ाई जाए
Katni News: स्लीमनाबाद नेशनल हाइवे पर लगा लंबा जाम
कटनी-स्लीमनाबाद नेशनल हाइवे पर लगा लंबा जाम
प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले लोगों को रोका गया
वाहनों के अधिक दबाव के चलते रोकी गई गाड़ियां
लोगों के लिए खाने पीने की व्यवस्था हाइवे पर की गई
मौके पर ASP समेत पुलिस बल मौजूद
Jashpur News: तेज रफ्तार कार पुल के नीचे गिरी, 1 बुजुर्ग की हालत नाजुक
जशपुर-तेज रफ्तार कार पुल के नीचे गिरी
हादसे में 1 बुजुर्ग की हालत नाजुक
3 गंभीर, ओडिशा के सुंदरगढ़ में भर्ती
कोतेबिरा मंदिर स्टेट हाईवे की घटना
Raipur News: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
रायपुर : कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप ,
BJP के द्वारा चुनाव आचार संहिता के दौरान महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री आवास का फॉर्म भरवाए जाने पर जताई आपत्ति ,
राज्य निर्वाचन आयोग से की शिकायत ,
एक्शन लेने की मांग की ,
Durg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में नगर निगम चुनाव से पहले रोड शो किया
दुर्ग: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में नगर निगम चुनाव से पहले रोड शो किया।
#WATCH दुर्ग: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में नगर निगम चुनाव से पहले रोड शो किया। pic.twitter.com/WeBFkPjtpM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2025
Jabalpur News : महाकुंभ स्नान कर लौटे PWD मंत्री राकेश सिंह का बयान
जबलपुर- महाकुंभ स्नान कर लौटे PWD मंत्री राकेश सिंह का बयान
मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ की जांच में निकलेगी साजिश
कुंभ व्यवस्थाओं पर विपक्ष से सराहना की उम्मीद करना बेमानी
सनातन धर्म और हिंदुओं के खिलाफ बोलने में कांग्रेस और सपा को आता है आनन्द
अखिलेश यादव चाहते तो पार्टी कार्यकर्ताओं को लगाते कुम्भ के सेवा सहयोग में
अखिलेश यादव सिर्फ माहौल बिगाड़ने का करते हैं काम
Raipur News : सोने के जेवर सफाई करने के नाम पर ठगी करने वाला अंतर राजजीय बिहारी गैंग का खुलासा
रायपुर…
सोने के जेवर सफाई करने के नाम पर ठगी करने वाला अंतर राजजीय बिहारी गैंग का खुलासा…
गैंग के 6 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
दुर्ग और रायपुर में कई बड़ी वारदातो को दिया था अंजाम…
खमतराई थाना इलाके का मामला…
SSP रायपुर कर रहे है पूरे मामले का खुलासा…
Raipur News : प्रतिबंधित हुक्के के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही
रायपुर-
प्रतिबंधित हुक्के के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही….
ब्लिंकिट डिलेवरी कंपनी के गौदाम पर पुलिस की दबिश…
हुक्के की ऑनलाइन डिलेवरी करती है बिलिंकिट कंपनी…
ब्लिंकिट कंपनी के 9 आरोपी गिरफ्तार…
20 लाख रुपए कीमत का सामान जब्त…
3 थाना इलाके में देवेंद्र नगर, देवेंद्र नगर और सिविल लाइन थाना इलाके में पुलिस ने की कार्यवाही…
SSP रायपुर कर रहे है मामले का खुलासा…
Satna News : फर्जी SI गिरफ्तार, महिला से की 2 लाख की ठगी
सतना-
फर्जी SI गिरफ्तार
महिला से की 2 लाख की ठगी
बेटे को रिहा कराने के नाम पर की ठगी
रेप केस में जेल में बंद है पीड़िता का बेटा
क्राइम ब्रांच की ID-वर्दी बरामद
नागौद थाना क्षेत्र की घटना
Jabalpur News- पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आज कुंभ स्नान पर तंज
जबलपुर- पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आज कुंभ स्नान पर तंज
मंत्री राकेश सिंह बोले : कुंभ स्नान के बाद मेरी दिग्विजय सिंह से 2 अपेक्षाएं
दिग्विजय सिंह अगर सनातनी हैं तो भगवान राम और साधु संतों पर भी रखें आस्था
सनातन संस्कृति को चोट पहुंचाने वाली टिप्पणियों से बाज आएं दिग्विजय सिंह।
Jabalpur News : महाकोशल को 2 नए हाई स्पीड हाईवे की सौगात
जबलपुर- महाकोशल को 2 नए हाई स्पीड हाईवे की सौगात
जबलपुर से भोपाल के बीच सबसे कम दूरी के रास्ते बनेगा हाई स्पीड हाइवे
दूरी घटने से 3 घण्टे में पहुंचा जा सकेगा जबलपुर से भोपाल
लखनादौन-रायपुर हाईवे से जबलपुर को भी जोड़ने की मंजूरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मंजूरी पर बननी शुरू हुई DPR
Vidisha News : DJ में डांस करते युवती की मौत
विदिशा-
DJ में डांस करते युवती की मौत
शादी में डांस कर रही थी युवती
अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
घटना का लाइव वीडियो आया सामने
मगदम रिसोर्ट की घटना
Raipur News : बीजापुर मुठभेड़ में घायल जवानों लाया गया रायपुर
रायपुर-
बीजापुर मुठभेड़ में घायल जवानों लाया गया रायपुर
घायल जवानों के नाम जग्गू कलमू और गुलाब मांडवी,
गुलाब मांडवी के सिर और सीने पर चोट लगी,
वहीं घायल जवान जग्गू के पैर पर चोट लगी,
दोनों जवान ख़तरे से बाहर,
Damoh News : अनियंत्रित होकर पिकअप पलटी, हादसे में 1 की मौत, 20 से अधिक लोग घायल
दमोह अपडेट-
अनियंत्रित होकर पिकअप पलटी
हादसे में 1 की मौत, 20 से अधिक लोग घायल
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
नोहटा थाना क्षेत्र की घटना
Bijapur News : आज ऑपरेशन के दौरान माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कई बार मुठभेड़ हुईं-आईजी पी. सुंदरराज
जगदलपुर, बस्तर: बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने बीजापुर मुठभेड़ पर बताया, “जिला बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर बीजापुर DRG, STF और संयुक्त बल को रवाना किया गया था। आज ऑपरेशन के दौरान माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कई बार मुठभेड़ हुईं। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में अब तक कुल 31 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। हमारे 2 जवान घायल हुए हैं, उनकी हालत स्थिर है… सर्च ऑपरेशन जारी है। इस मुठभेड़ में हमारा एक DRG और एक STF का जवान शहीद हो गए… साल 2025 में अब तक अलग-अलग मुठभेड़ों में 65 माओवादियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।”
#WATCH जगदलपुर, बस्तर: बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने बीजापुर मुठभेड़ पर बताया, “जिला बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर बीजापुर DRG, STF और संयुक्त बल को रवाना किया गया था। आज ऑपरेशन के दौरान माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कई बार मुठभेड़ हुईं।… pic.twitter.com/yVMwSAS3iD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2025
Delhi News : दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस नेता अल्का लांबा
दिल्ली: कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, “कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया है… दिल्ली में सरकार भाजपा की बनी है लेकिन सबसे बड़ा नुकसान AAP का हुआ है… दिल्ली में भाजपा की विचारधारा और तौर-तरीकों की कोई जगह नहीं है… आप(भाजपा) हालात बदलिए , यमुना के दूषित पानी को साफ करिए…यह दिल्ली है इसने अरविंद केजरीवाल को भी नहीं बख्शा और यह आपको भी नहीं बख्शेगी…”
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, “कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया है… दिल्ली में सरकार भाजपा की बनी है लेकिन सबसे बड़ा नुकसान AAP का हुआ है… दिल्ली में भाजपा की विचारधारा और तौर-तरीकों की कोई जगह नहीं है… आप(भाजपा) हालात… pic.twitter.com/IFYDced7rp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2025
अब हम दिल्ली को स्वस्थ, सुरक्षित और स्वच्छ बनाएंगे-किरण बेदी
दिल्ली: पुडुचेरी की पूर्व एलजी और पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने कहा, “…अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर खत्म हो गया है। लोग अब आगे बढ़ना चाहते हैं…जनता कहती है कि अब और तोड़फोड़ नहीं, दिल्ली को राजधानी बनाएं ताकि यह दुनिया के लिए एक मिसाल बन सके…अब हम दिल्ली को स्वस्थ, सुरक्षित और स्वच्छ बनाएंगे…”
#WATCH | Delhi: Former Puducherry LG and former IPS officer Kiran Bedi says, “…Now the era of allegations and counter-allegations is over. People want to move forward now…The public says no more demolitions, make Delhi the capital so that it can become an example for the… pic.twitter.com/KsAsyznaMJ
— ANI (@ANI) February 9, 2025
Delhi News : AAP नेता दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री औअरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे
#WATCH दिल्ली: AAP सांसद संजय सिंह, बाबरपुर विधानसभा सीट से विजयी उम्मीदवार गोपाल राय और AAP के महासचिव संदीप पाठक समेत AAP नेता दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे। pic.twitter.com/SAPTyTpzX5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2025
Bijapur Naxali News : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 30 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर
बीजापुर- अपडेट
पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
30 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर
12 नक्सलियों के शव बरामद
2 जवान शहीद, 2 जवान घायल
मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया
Balaghat News : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, गल में 10 से 15 नक्सलियों के होने की सूचना
बालाघाट-
पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
मानागढ जंगल में कल हुई थी मुठभेड़
जंगल में 10 से 15 नक्सलियों के होने की सूचना
जवानों को देखकर नक्सलियों ने की फायरिंग
जवाबी फायरिंग में जंगल की ओर भागे थे नक्सली
जवानों का सर्चिंग जारी
जंगल से बीजीएल और दैनिक सामग्री बरामद
हॉकफोर्स और CRPF की कार्रवाई
Bijapur Naxal News : जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा : CM विष्णु देव साय
बीजापुर मुठभेड़ में कई नक्सलियों की हुई मौत
CM विष्णु देव साय ने कहा
मुठभेड़ में 2 जवान शहीद और 2 जवान घायल हुए हैं
जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा: CM
मार्च 2026 तक छग नक्सलवाद मुक्त होकर होगा: CM
कैंसर रूपी नक्सलवाद का अंत तय है: CM
Delhi Election : प्रवेश वर्मा उपराज्यपाल से मिलने पहुंचे
दिल्ली
प्रवेश वर्मा उपराज्यपाल से मिलने पहुंचे
कैलाश गहलोत,अरविंदर लवली भी पहुंचे
Bijapur Naxal News : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद, 2 जवान घायल
बीजापुर- अपडेट
पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर
2 जवान शहीद, 2 जवान घायल
10 नक्सलियों के शव बरामद
ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद
घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाने की तैयारी
Raigarh News : प्रयागराज कुंभ से स्नान कर लौट रहे रायगढ़ जिले के 4 श्रद्धालुओं की सड़क दुर्घटना में मौत
रायगढ़ जिले के 4 श्रद्धालुओं की सड़क दुर्घटना में मौत
प्रयागराज कुंभ से स्नान कर लौट रहे थे
UP के सोनभद्र के पास सड़क दुर्घनाग्रस्त हुई
4 श्रद्धालुओं की मौत पर CM विष्णु देव साय ने दुख जताया
हादसे में 6 श्रद्धालुओं के घायल होने की भी खबर: CM
घायलों के बेहतर इलाज व्यवस्था के निर्देश दिए: CM
Bhopal : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा से मुलाकात की
#WATCH भोपाल, मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा से मुलाकात की। pic.twitter.com/ysiKs7Xql3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2025
Delhi Election : दिल्ली के उपराज्यपाल ने दिल्ली की सातवीं विधानसभा को भंग कर दिया है
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 08 फरवरी, 2025 से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सातवीं विधानसभा को भंग कर दिया है।
कल #DelhiAssemblyElection2025 में भाजपा ने 70 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की। pic.twitter.com/EOtXW1502q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2025
Delhi News : दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपा।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर दो तिहाई बहुमत हासिल किया
Delhi News : नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा राज निवास पहुंचे।
#WATCH दिल्ली: नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा राज निवास पहुंचे।
कल दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा 70 में से 48 सीटें जीतकर विजयी हुई।#DelhiAssemblyElection2025 pic.twitter.com/cYNYU0FqWI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2025
Hariyana News : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा की जीत का जश्न मनाने के लिए पार्टी नेताओं के साथ जलेबी बनाई और बांटी
#WATCH दिल्ली: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमें 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है। पिछले 10 सालों में दिल्ली में एक ऐसी सरकार थी जिसने न केवल झूठ बोला बल्कि दिल्ली के लोगों को केंद्रीय योजनाओं से भी वंचित… https://t.co/XEk681Rkv0 pic.twitter.com/IbSlT8Pug4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2025
Bijalpur Naxal News : बीजापुर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर
बीजापुर
बीजापुर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर
ऑटोमेटिक हथियार बरामद होने की खबर
बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में जारी है मुठभेड़
कई बड़े नक्सली नेताओं के फंसे होने की खबर
DRG और STF के जवानों की संयुक्त कार्रवाई
Sonbhadra News : ट्रक और कार में टक्कर, हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत
सोनभद्र: ट्रक और कार में टक्कर
हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत
3 गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी
सभी लोग छग के रायगढ़ जिले के रहने वाले
प्रयागराज कुंभ मेले से हो रहे थे वापस
बभनी थाना क्षेत्र की दरनखाड़ की घटना
Mahakumbh 2025 : त्रिवेणी संगम परकरीब 41 करोड़ श्रद्धालुओं ने पावन स्नान किया
#WATCH | उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के दौरान श्रद्धालु त्रिवेणी संगम पर पावन स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।#MahaKumbh2025 में करीब 41 करोड़ श्रद्धालुओं ने पावन स्नान किया है। pic.twitter.com/6zEhc9JQe9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2025
Delhi News : राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा- पिछला 1 साल मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल साल रहा
#WATCH दिल्ली: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, “पिछला 1 साल मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल साल रहा है। इस पूरे साल में सिर्फ भगवान ने ही हमारी मदद की। हमने ये लड़ाई अकेले लड़ी। मेरा मानना है कि बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो, उसे सच्चाई के सामने झुकना ही पड़ता है। आज भगवान… https://t.co/cqK56idXxk pic.twitter.com/3eDsA1rlX8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2025
Bhopal News : होशंगाबाद रोड पर देर रात यात्री बस हुई सड़क हादसे का शिकार
भोपाल ब्रेकिंग
होशंगाबाद रोड पर देर रात यात्री बस हुई सड़क हादसे का शिकार ….
डिवाइडर से टकराकर यात्री बस पलटी….
बस सवार 15 यात्री हादसे में हुए घायल….
इंदौर से बनारस जा रही थी यात्री बस….
तेज रफ्तार और ओवरटेक के कारण हुआ हादसा….
2 घंटे देरी से चल रही थी बस कवर करने के लिए तेज चला रहा था ड्राइवर गाड़ी….
हादसे के बाद बस छोड़ फरार हुआ ड्राइवर….
मिसरोद थाना क्षेत्र का मामला…..
jammu : डोडा में ‘विंटर फेस्टिवल 2025’ का आयोजन
#WATCH डोडा, जम्मू-कश्मीर: जिला प्रशासन और जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग द्वारा डोडा में ‘विंटर फेस्टिवल 2025’ का आयोजन किया गया। pic.twitter.com/nZqBOKzYUF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2025
Indore News Today : भुवनेश्वर के लिए शुरू हुई सीधी उड़ान, हफ्ते में चार दिन मिलेगी सुविधा
इंदौर
भुवनेश्वर के लिए शुरू हुई सीधी उड़ान
हफ्ते में चार दिन मिलेगी सुविधा
इंदौर से जगन्नाथपुरी जाने वाले यात्रियों को मिलेगा लाभ
सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को होगा फ्लाइट का संचालन
Bilaspur News : लोफंदी गांव में फूड पॉइजनिंग का मामला, 8 ग्रामीणों की हुई मौत
बिलासपुर-अपडेट
लोफंदी गांव में फूड पॉइजनिंग का मामला
ग्रामीणों की मौत का आंकड़ा बढ़ा
8 ग्रामीणों की हुई मौत
मृतकों के नाम आए सामने
देव कुमार पटेल, शत्रुहन देवांगन, कन्हैया पटेल
कोमल लहरे, बलदेव पटेल, कोमल देवांगन
रामू सुनहले और बुधराम पटेल की हुई मौत
गंभीर 2 ग्रामीणों का इलाज जारी
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am