तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 316 नए मामले आए सामने, दो और लोगों की मौत

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 316 नए मामले आए सामने, दो और लोगों की मौत

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 316 नए मामले आए सामने, दो और लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: December 21, 2020 5:48 am IST

हैदराबाद, 21 दिसंबर (भाषा) तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 316 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,81,730 हो गई, जिनमें से दो और लोगों की मौत होने के कारण कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,515 हो गई।

राज्य सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राज्य सरकार ने एक बुलिटेन में रविवार रात आठ बजे तक के आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सर्वाधिक नए मामले सामने आए। जीएचएमसी में 86 और लोग संक्रमित पाए गए। इसके बाद रंगारेड्डी में 30 और मेडचल मल्काजगिरि में 22 नए मामले सामने आए है।

उन्होंने बताया कि 6,590 मरीजों का उपचार चल रहा है और रविवार को 32,714 नमूनों की जांच की गई। अभी तक कुल 64.75 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।

बुलिटेन के अनुसार, प्रति 10 लाख आबादी में से करीब 1.74 लाख नमूनों की जांच हो चुकी है।

राज्य में संक्रमण के कारण मृत्युदर 0.53 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 1.5 प्रतिशत है।

तेलंगाना में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 97.12 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 95.5 प्रतिशत है।

भाषा

सिम्मी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में